हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टेस्ट से संन्यास के बाद क्या विराट-रोहित को मिलेंगी A+ ग्रेड की सुविधाएं? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल के बाद अब टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है। दोनों खिलाड़ियों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
Rohit Sharma Virat Kohli

Rohit Sharma Virat Kohli: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल के बाद अब टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है। ऐसा होने के बाद सभी के मन में यह सवाल है कि क्या दोनों खिलाड़ी बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की ए+ कैटेगरी में बरकरार रहेंगे या नहीं। इस पर अब बड़ा अपडेट सामने आया है।

‘एएनआई’ से बात करते हुए बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कंफर्म किया है कि रोहित और विराट टेस्ट से संन्यास लेने के बावजूद ग्रेड A+ कॉन्ट्रैक्ट में बने रहेंगे। दोनों दिग्गजों ने सिर्फ एक हफ्ते के अंतराल में खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘विराट और रोहित का ग्रेड ए+ कॉन्ट्रैक्ट तब भी जारी रहेगा, जब दोनों ने टी-20 के बाद टेस्ट मैचों से भी संन्यास की घोषणा कर दी है। वे अभी भी भारतीय क्रिकेट का हिस्सा हैं और उन्हें ग्रेड ए+ की सभी सुविधाएं मिलेंगी।’

विज्ञापन

क्या है BCCI का नियम

बीसीसीआई की पॉलिसी के अनुसार, सालाना कॉन्टच ग्रेड ए+ उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जो खेल के तीनों फॉर्मेट का हिस्सा हैं। हालांकि, रोहित और कोहली ने 2024 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। इसके बाद दोनों ने अगले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ठीक पहले टेस्ट से भी संन्यास लेने का फैसला किया।

क्या है दोनों खिलाड़ियों का अगला टारगेट

दोनों खिलाड़ी अब वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया की जर्सी में दिखेंगे, जहां दोनों का टारगेट 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतना है। रोहित इस टूर्नामेंंट को जीतकर 2023 वनडे वर्ल्ड कप की हार की निराशा को पीछे छोड़ना चाहेंगे, जहां टीम को फाइनल में कंगारू टीम से हार झेलनी पड़ी थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड सीरीज से पहले टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, आज तक नहीं हुआ ऐसा

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola