इंग्लैंड सीरीज से पहले टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, आज तक नहीं हुआ ऐसा

Ravindra Jadeja: इंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। आज तक टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया है।

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja: जहां एक तरफ अभी तक फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट से उभर नहीं पाए हैं तो वहीं अब फैंस को एक अच्छी खबर मिली है। ये खबर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को लेकर आई है। टेस्ट क्रिकेट में जडेजा ने इतिहास रचते हुए ऐसा कारनामा करके दिखाया है जो आजतक देखने को नहीं मिला है।

विज्ञापन

सबसे लंबी अवधि तक नंबर-1 ऑलराउंडर

आईसीसी की ताजा टेस्ट ऑलराउंडर की रैंकिंग में रवींद्र जडेजा अभी भी नंबर-1 पर बने हुए हैं। लंबे समय से जडेजा से कोई भी दुनिया का दूसरा ऑलराउंडर ये नंबर-1 का ताज नहीं छीन पाया है। जडेजा अब टेस्ट ऑलराउंडर की रैंकिंग में लंबे समय तक नंबर-1 पायदान पर रहने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। फिलहाल जडेजा के 400 रेटिंग पॉइंट्स है। जडेजा 1151 दिन से नंबर-1 पायदान पर बने हुए हैं। इसके अलावा लिस्ट में दूसरे पायदान पर बांग्लादेश के मेहंदी हसन मिराज हैं जिनके नाम 327 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे पर दिखेंगे जडेजा!

आईपीएल 2025 के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है। इस दौरे पर दोनों टीमों के 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। अगस्त तक ये 5 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। जिसका पहला मैच 20 जून को खेला जाएगा। इस सीरीज को लेकर अभी तक बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है, लेकिन जडेजा का इस सीरीज में खेलना तय माना जा रहा है। रोहित, विराट और अश्विन के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब जडेजा टीम इंडिया में सबसे सीनियर खिलाड़ी होने वाले हैं।

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा का टेस्ट करियर

रवींद्र जडेजा ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 80 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए जडेजा ने 3370 रन बनाए हैं। इस दौरान जडेजा के बल्ले से 22 अर्धशतक और 4 शतक निकले हैं। वहीं गेंदबाजी करते हुए जडेजा ने 323 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान जडेजा का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 42 रन देकर 7 विकेट लेना रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ