हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DC vs RCB: किस बात से तिलमिला उठे किंग कोहली, केएल राहुल संग जमकर हुई जुबानी जंग, वीडियो वायरल

Kohli-Rahul Fight: विराट कोहली और केएल राहुल के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। विराट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक और अर्धशतक जमाया।

विज्ञापन
Virat Kohli

Kohli-Rahul Fight: दिल्ली कैपिटल्स के घर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन मिली पहली हार का हिसाब चुकता कर लिया। आरसीबी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के दबंगों को 6 विकेट से धूल चटाई। किंग कोहली का बल्ला एक बार फिर गरजा और उन्होंने 51 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। कोहली को क्रुणाल पांड्या का अच्छा साथ मिला और दोनों ने जमकर धमाल मचाया। हालांकि, बैटिंग करने के दौरान अचानक विराट केएल राहुल पर तिलमिला उठे और दोनों के बीच मैदान पर जमकर जुबानी जंग देखने को मिली।

कोहली-राहुल के बीच जुबानी जंग

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कोहली बैटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह अचानक से विकेट के पीछे खड़े केएल राहुल की तरफ मुड़ते हैं और गुस्से में कुछ कहने लगते हैं। विराट के चेहरे के हाव-भाव को देखकर लग रहा था कि वह किसी बात से बुरी तरह से झल्लाए हुए हैं। राहुल कोहली को कुछ समझाने का प्रयास करते हुए भी नजर आए। हालांकि, विराट ने राहुल की एक नहीं सुनी और गुस्से में अपनी बात कहकर वापस बैटिंग क्रीज पर चले गए। विराट-राहुल के बीच हुई जुबानी जंग का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

कोहली-क्रुणाल ने मचाया धमाल

दिल्ली कैपिटल्स से मिले 163 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया। विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों पर 51 रन की अहम पारी खेली। कोहली एंकर की भूमिका निभाते हुए नजर आए। वहीं, दूसरे छोर से क्रुणाल पांड्या ने मोर्चा संभाला और उन्होंने 47 गेंदों में 73 रन की नाबाद पारी खेली। क्रुणाल ने अपनी इस इनिंग में 5 चौके और 4 सिक्स जमाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए मिलकर 119 रन जोड़े। टिम डेविड ने 5 गेंदों में 19 रन की नाबाद पारी खेलकर आरसीबी को इस सीजन की सातवीं जीत दिलाई।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola