WWE Money in the Bank 2026 में होने वाले 5 मैचों और उनके संभावित नतीजों की भविष्यवाणी
WWE Money in the Bank 2026 के आयोजन में अब कुछ ही समय बचा हुआ है. शो में होने वाले सभी बड़े मैचों पर फैंस की नजरें टिकी हैं. आइए आपको बताते हैं कि WWE Money in the Bank 2026 में होने वाले मैचों के संभावित विजेता कौन-कौन हैं

WWE Money in the Bank 2026 Predictions: WWE Money in the Bank 2026: WWE Money in the Bank 2026 का आयोजन 10 अक्टूबर को होने वाला है. फैंस इसे लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. दर्शकों को बड़े सरप्राइज मिल सकते हैं. रोमन रेंस सहित कंपनी के टॉप रेसलर्स शो में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. कंपनी ने बड़े मुकाबले बुक किए हैं. मेंस और वुमेंस लैडर मैच पर भी सभी की नजरें रहेंगी. कुछ स्टार्स की वापसी भी देखने को मिल सकती है. ट्रिपल एच किसी को भी निराश नहीं करना चाहेंगे. खैर यहां हम आपको Money in the Bank में होने वाले सभी मैचो के संभावित नतीजों के बारे में बताएंगे.
मनी इन द बैंक लैडर मैच
2 / 6मनी इन द बैंक लैडर मैच बहुत ही खतरनाक होने वाला है. जो भी इसे जीतेगा उसे ब्रीफ्रेकेस मिलेगा. रेसलर के पास आगे जाकर ब्रीफकेस कैश-इन कर चैंपियनशिप जीतने का मौका होगा. मुकाबले में ब्रॉन ब्रेकर, जे'वॉन एवंस, ट्रिक विलियम्स, पेंटा, सीएम पंक और केविन ओवेंस हिस्सा लेंगे. इस मुकाबले में पेंटा की जीत हो सकती है. वो 2026 के लैडर मैच के विजेता बन सकते हैं. उनके जीतने का चांस ज्यादा लग रहे हैं. कंपनी उन्हें पुश दे सकती है. (Photo: WWE.com)
वुमेंस लैडर मैच
3 / 6वुमेंस लैडर मैच में भी खूब बवाल मचने की उम्मीद है. इस बार युवा रेसलर्स को मौका दिया गया है. सोल रुका, लोलो वाइस, जेसी जेन, रॉक्सन परेज, लैश लीजेंड और टिफनी स्ट्रेटन इस मैच में हिस्सा लेंगी. मुकाबले में परेज और लीजेंड जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. परेज को जीत मिल सकती है. उन्हें इस बार ब्रीफकेस देकर कंपनी बड़ा पुश दे सकती है. (Photo: WWE.com)
वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच
4 / 6मनी इन द बैंक में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच तगड़े मैच की उम्मीद जताई जा रही है. नाइट का अभी तक दबदबा देखने को मिला है. उन्होंने कई मौकों पर रेंस का खूब मजाक उड़ाया है. नाइट ने दावा किया है कि वो रेंस को हराकर रहेंगे. हालांकि ये काम थोड़ा मुश्किल है. इस मैच में अंत में रेंस जीत हासिल कर टाइटल रिटेन कर लेंगे. (Photo: WWE.com)
ओबा फेमी का मैच
5 / 6शो में ओबा फेमी का मुकाबला ब्रॉन्सन रीड के साथ होगा. दोनों के बीच तगड़ा मैच होगा. अभी तक दोनों की राइवलरी बराबरी पर रही है. दोनों एक-दूसरे का बुरा हाल करने की कसम खा चुके हैं. फेमी के लिए ये साल अभी तक बढ़िया रहा है. वो इस मैच में जीत के प्रबल दावेदार हैं. रीड के खिलाफ वो जीत हासिल कर सकते हैं. हो सकता है कि उनका साथ इस बार पॉल हेमन दें. (Photo: WWE.com)
वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच
6 / 6मनी इन द बैंक में स्टेफनी वकेर अपनी वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को बैकी लिंच और लिव मॉर्गन के खिलाफ दांव पर लगाने वाली हैं. रेड ब्रांड के एपिसोड में नंबर वन कंटेंडर्स मैच बैकी और लिव के बीच हुआ था. वहां पर स्टेफनी ने दोनों ऊपर अटैक कर दिया था. इस वजह से मैच ट्रिपल थ्रेट हो गया. उम्मीद के मुताबिक बैकी और मॉर्गन को हराकर स्टेफनी अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगी. (Photo: WWE.com)