कब होगी मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी? आर अश्विन ने दिया बड़ा अपडेट

Mohammed Shami: भारतीय टीम से मोहम्मद शमी लगभग 1.5 सालों से दूर चल रहे हैं. उन्हें अजीत अगरकर के कार्यकाल में नजरअंदाज किया जा रहा था. हालांकि अब अश्विन ने बड़ा हिंट देते हुए बताया है कि आखिरकार मोहम्मद शमी की वापसी कैसे होगी?

मोहम्मद शमी/ Image Source: ANI

मोहम्मद शमी/ Image Source: ANI

Mohammed Shami: भारतीय टीम फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है. इसके बाद भारतीय टीम का न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां पर टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें भुवनेश्वर कुमार को भी मौका मिला है. भुवी की वापसी के बाद अब शमी की उम्मीदें जिंदा हो गई हैं. भारत के पूर्व दिग्गज फिरकी गेंदबाज आर अश्विन ने अब शमी की वापसी को लेकर अपडेट दिया है.

विज्ञापन

मोहम्मद शमी की वापसी पर क्या बोले आर अश्विन?

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए शमी को लेकर कहा है कि भुवी की वापसी के बाद अब उनके लिए चीजें सकारात्मक हुई हैं. अजीत अगरकर का कार्यकाल बतौर चीफ सिलेक्टर खत्म हो गया है. उन्होंने अपने कार्यकाल में युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा ध्यान दिया. बीसीसीआई अब अनुभवी खिलाड़ियों को प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को चुना. इसका मतलब ये है कि शमी के लिए दरवाजे खुले हुए हैं. मैं बेहद खुश हूं कि उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को चुना. अश्विन को लगता है कि अब शमी की भी वापसी जल्द हो सकती है.

विज्ञापन

बता दें कि शमी ने आखिरी बार भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में प्रतिनिधित्व किया था. इसके बाद उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. अजीत अगरकर ने अपने कार्यकाल के दौरान कहा था कि शमी पूरी तरह फिट नहीं हैं, जिसके बाद शमी ने कहा था कि अगर मैं पूरी तरह से फिट नहीं हूं तो मैं रणजी ट्रॉफी कैसे खेल रहा हूं. वह उन दिनों बंगाल के लिए लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे. अगरकर और शमी में काफी विवाद भी हुआ था. शमी ने भारत के लिए तीनों ही प्रारूपों में शानदार गेंदबाजी की है. शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में कमाल की गेंदबाजी करते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे.

विज्ञापन

शमी का शानदार करियर

शमी ने भारत के लिए टेस्ट और वनडे डेब्यू साल 2013 में किया था. इसके बाद उन्होंने साल 2014 में टीम इंडिया के लिए टी-20 डेब्यू किया. शमी ने अब तक भारत के लिए 64 टेस्ट मैच में 229 विकेट झटके हैं. इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 108 वनडे मैचों में 206 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. वहीं, 25 टी-20 मैच में इस बल्लेबाज ने 27 विकेट झटके हैं. शमी ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन के लिए शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 3 मैच में 7 विकेट लिए. हालांकि इस दौरान उन्होंने अपनी गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ