अमेरिका में किताबों पर कैंची: एक साल में 12,000 किताबें बैन, AI तय कर रहा है क्या पढ़ेंगे बच्चे!

सबसे ज्यादा बार बैन होने वाली सिंगल किताब रही Sold – Patricia McCormick की लिखी हुई, जो भारत में एक लड़की को सेक्स स्लेवरी में बेचे जाने की कहानी है. इसे 25 स्कूलों ने हटाया.

PEN America banned books list

PEN America नाम की संस्था ने बताया है कि 2025-26 में अमेरिकी स्कूलों में 11,982 बार किताबों को बैन किया गया है. (Photo - PTI)

आप सोचते होंगे अमेरिका में सब कुछ खुला है, जो मन चाहे पढ़ सकते हैं. लेकिन हकीकत इससे उलट है. वहां के स्कूलों में किताबों पर ताला लग रहा है. एक नई रिपोर्ट ने सबको हिला दिया है. PEN America नाम की संस्था ने बताया है कि 2025-26 में अमेरिकी स्कूलों में 11,982 बार किताबों को बैन किया गया है. ये पिछले 5 साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है. मतलब 7,370 अलग-अलग किताबें लाइब्रेरी से हटा दी गईं, जिनमें से 4,500 से ज्यादा किताबें तो पहली बार बैन लिस्ट में आई हैं.

विज्ञापन

कौन सी किताबें निशाने पर हैं?

ज्यादातर वो किताबें जिनमें इन टॉपिक पर बात है:
नस्ल और रंगभेद (Race, Racism)
LGBTQ और जेंडर आइडेंटिटी
सेक्स से जुड़ी कहानियां

विज्ञापन

PEN America ने कहा है कि 90% से ज्यादा बैन हुई किताबें फिक्शन थीं, यानी वो कहानियां जो बच्चों को पढ़ने का शौक लगाती हैं.

सबसे ज्यादा बैन होने वाले लेखक?
लगातार दूसरे साल हॉरर किंग Stephen King टॉप पर हैं. उनकी किताबें 312 बार हटाई गईं, जिसमें The Shining और The Green Mile जैसी फेमस किताबें भी हैं.

विज्ञापन

सबसे ज्यादा बार बैन होने वाली सिंगल किताब रही Sold – Patricia McCormick की लिखी हुई, जो भारत में एक लड़की को सेक्स स्लेवरी में बेचे जाने की कहानी है. इसे 25 स्कूलों ने हटाया.

19वीं सदी की क्लासिक Jane Eyre से लेकर जापानी मंगा Tokyo Ghoul तक बैन है. साथ ही The Handmaid’s Tale, Speak, Looking for Alaska जैसी किताबें भी लिस्ट में हैं.

विज्ञापन

फ्लोरिडा और टेक्सास बने सेंटर
सबसे चौंकाने वाली बात ये है क‍ि आधे से ज्यादा बैन सिर्फ दो राज्यों से आए हैं: फ्लोरिडा और टेक्सास. यहां कानून ही ऐसे बना दिए गए हैं कि नेता और कुछ ग्रुप्स स्कूलों पर किताब हटाने का प्रेशर डालते हैं.

अब AI तय करेगा बच्चा क्या पढ़ेगा?
रिपोर्ट में सबसे डराने वाली बात ये है कि अब स्कूल वाले किताबें पढ़कर नहीं, AI से चेक करवा कर हटा रहे हैं. राज्य सरकार के अस्पष्ट आदेशों के बाद एडमिनिस्ट्रेशन AI टूल से स्कैन करता है और जो किताब AI को गलत लगी, उसे लाइब्रेरी से गायब कर दिया जाता है. PEN America ने कहा है क‍ि स्कूल लाइब्रेरी सबके लिए होती है, चाहे आपकी सोच कुछ भी हो. किताबों पर बैन बच्चों को अलग-अलग नजरिए, आवाज और सच्चाई से दूर कर देता है.

विज्ञापन

FAQ

2025-26 में अमेरिका में कितनी किताबें बैन हुईं?
A: 11,982

सबसे ज्यादा बैन होने वाला लेखक कौन है?
A: Stephen King

विज्ञापन

सबसे ज्यादा बैन किस राज्य में हुआ?
A: Florida और Texas

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ