‘भुवनेश्वर कुमार पर कोई एहसान नहीं किया’, वसीम जाफर ने सेलेक्टर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाले पांच टी20 के लिए भारतीय टीम का चयन हो गया है. भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद टीम में वापसी हो गई है. उनकी वापसी पर सभी खुश हैं. पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी अब उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है.

Bhuvneshwar Kumar

वसीम जाफर का बड़ा बयान (Photo: AI)

Bhuvneshwar Kumar: तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार मौजूदा समय में चर्चा में चल रहे हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम का चयन हुआ. भुवनेश्वर को भी टीम में लिया गया. 4 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी वापसी हुई है. भुवी ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में बढ़िया प्रदर्शन से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया. अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने टीम में जगह बनाई. खैर पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने अब सेलेक्टर्स को कड़ा जवाब दिया है. जाफर कहा कहना है कि सेलेक्टर्स ने भुवी पर कोई एहसान नहीं किया है.

विज्ञापन

वसीम जाफर ने क्या कहा?

अपने यूट्यूब चैनल पर वसीम जाफर ने भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि सेलेक्टर्स ने उन्हें चुनने में काफी देर कर दी. उन्होंने सेलेक्टर्स को आईना दिखाते हुए कहा, “भुवनेश्वर कुमार टीम में आना डिजर्व करते हैं. सलेक्टर्स ने उन्हें चुनकर उनके ऊपर कोई मेहरबानी नहीं की है. उन्होंने तगड़ा प्रदर्शन किया है. उनकी फिटनेस बढ़िया रही है. मुझे एक बात बिल्कुल समझ नहीं आती कि उन्हें टीम से बाहर क्यों किया गया था. उन्होंने अपनी फिनटेस बरकरार रखी है. मौका मिलने पर उन्होंने बढ़िया काम किया. यूपी के लिए और आईपीएल में उन्होंने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया. इसके बावजूद उन्हें नहीं चुना जा रहा था.”

विज्ञापन

‘उम्र को रखना चाहिए साइड’

वसीम जाफर ने भुवनेश्वर कुमार का खुलकर समर्थन किया. उन्होंने साफ कहा कि सलेक्टर्स को उन्हें पहले ही टीम में शामिल कर लेना चाहिए था. उन्होंने उम्र पर भी बात की. जाफर ने कहा, “सलेक्टर्स को उम्र नहीं देखनी चाहिए. उम्र को साइड में रखना चाहिए. हमेशा पास बहुत यंग खिलाड़ी मौजूद हैं. इसके बावजूद जो अच्छे खिलाड़ी हैं उन्हें नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए. आपको हमेशा अनुभव की जरूरत होती है. आप हमेशा पूरी तरह यंग टीम के साथ नहीं खेल सकते हैं. अनुभव और यंग खिलाड़ियों का मिश्रण होना चाहिए.”

विज्ञापन

क्या वनडे टीम में होगी भुवनेश्वर की वापसी?

अब भुवनेश्वर कुमार को वनडे टीम में लाने की मांग भी उठ रही है. रविचंद्रन अश्विन ने भविष्यवाणी कर दी है कि अगले साल वनडे वर्ल्ड कप में भुवी की एंट्री हो सकती है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “अगर वो अच्छा करेंगे तो हर कोई उन्हें फिर वनडे टीम में देखना चाहेगा. लोग उन्हें वनडे में शामिल करने की मांग करेंगे. चयनकर्ताओं की उनके ऊपर नजरें रहेंगी. अगर वो गेंद स्विंग कराएंगे और उनकी फिटनेस अच्छी रहेगी तो फिर वनडे में आने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता. जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को अगले साल वनडे वर्ल्ड के लिए एक ही विमान में जाने से कोई नहीं रोक सकता है.”

ये भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स में बड़ा फेरबदल, अकेले पड़े रिकी पोंटिंग, जेम्स होप्स और ब्रैड हैडिन ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ