ICC Player of The Month Award: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला मैच नागपुर में खेला जा रहा है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की ‘R20 सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज को टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम कर लिया था। इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने कमाल का प्रदर्शन किया था। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया है। अब वरुण को आईसीसी का खास अवॉर्ड मिल सकता है।
वरुण को मिल सकता है आईसीसी का खास अवॉर्ड
टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। इंग्लैंड के साथ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में वरुण का प्रदर्शन काफी कमाल का रहा था। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए इस सीरीज में कुल 14 विकेट चटकाए थे। जिसमें एक में उन्होंने 5 विकेट भी हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: डेब्यू मैच में हर्षित राणा के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, फिल सॉल्ट ने की जमकर पिटाई
वरुण चक्रवर्ती के अलावा आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज नोमान अली और वेस्टइंडीज के जोमेल वारिकन का नाम भी शामिल है। इन दोनों खिलाड़ियों ने पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। अब देखने वाली बात होगी कि कौन सा खिलाड़ी इस अवॉर्ड को जीत पाता है।
वनडे टीम में भी शामिल हुए वरुण
टी20 सीरीज में धमाल मचाने के बाद वरुण चक्रवर्ती को वनडे टीम में शामिल करने की मांग उठने लगी थी। जिसके बाद इंग्लैंड के साथ खेली जा रही वनडे सीरीज के लिए भी इस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया। हालांकि पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में वरुण को मौका नहीं मिला।
ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इन 5 झटकों ने बढ़ाई ऑस्ट्रेलिया की टेंशन, खिताब जीतने का टूटेगा सपना!
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
1 min agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines