IND vs ENG: डेब्यू मैच में हर्षित राणा के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, फिल सॉल्ट ने की जमकर पिटाई

India vs England 1st ODI: हर्षित राणा ने नागपुर में टीम इंडिया के लिए अपना वनडे डेब्यू किया। डेब्यू मैच में ही अब हर्षित राणा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Harshit Rana

Harshit Rana

India vs England 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से तेज गेंदबाज हर्षित राणा और बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को डेब्यू करने का मौका मिला है। वहीं, डेब्यू मैच में हर्षित राणा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

डेब्यू मैच में हर्षित के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी के चलते वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। जिसके चलते प्लेइंग इलेवन में हर्षित राणा को शामिल किया है। पारी का छठा ओवर कप्तान रोहित ने हर्षित से कराया। इस ओवर में फिल सॉल्ट ने हर्षित की जमकर पिटाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर्षित ने इस ओवर में कुल 26 रन खर्च किए। जिसमें राणा को 3 छक्के और 2 चौके पड़े थे। वनडे में डेब्यू करते हुए ये किसी भारतीय गेंदबाज का सबसे महंगा ओवर बन गया है। इससे पहले वनडे क्रिकेट में डेब्यू करते हुए किसी भारतीय गेंदबाज ने इतने ज्यादा रन खर्च नहीं किए। इससे पहले टी20 सीरीज में हर्षित को डेब्यू करने का मौका मिला था। जिसमें हर्षित ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन
हर्षित ने किया शानदार कमबैक
इसके बाद हर्षित राणा ने गेंदबाजी में शानदार कमबैक किया। हर्षित ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर टीम इंडिया की शानदार वापसी कराई। 10वें ओवर में हर्षित ने हैरी ब्रूक और बेन डकेट को पवेलियन का रास्ता दिखाया। बेन डकेट इस मैच में 32 और हैरी ब्रूक बिना खाता खोले आउट हुए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ