Vaibhav Suryavanshi Statement: भारत की अंडर-19 टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के 4 यूथ वनडे मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 3 मैच अपने नाम किए हैं। इस सीरीज में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते दिन खेले गए चौथे वनडे मैच में वैभव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सबसे तेज शतक लगाकर तहलका मचा दिया। इस शतकीय पारी से पहले वैभव को एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड का टेस्ट मैच देखते हुए देखा गया था, उस दिन कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक भी लगाया था। अब वैभव सूर्यवंशी ने भी वनडे में दोहरा शतक लगाने की इच्छा जाहिर की है।
मैच के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी?
बीसीसीआई ने सोशल मीडिया अकाउंट पर वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वैभव कहते हैं कि उनको नहीं पता था उन्होंने आज कोई रिकॉर्ड बनाया है फिर उनको टीम के मैनेजर ने इसके बारे में बताया।
वैभव ने कहा “शुभमन गिल को खेलता देख मुझे काफी इंस्पिरेशन मिला है। मैंने उनको खेलते देखा, उन्होंने 100 और 200 बनाने के बाद भी गेम को नहीं छोड़ा और टीम को आगे ले गए। मैं और लंबा खेल सकता था, मेरे पास समय भी था और ओवर भी बचे थे। मैं अपना 100 फीसदी नहीं दे पाया। अब मैं अगले मैच में 50 ओवर खेलने की कोशिश करूंगा और 200 बनाने की कोशिश करूंगा।”
वैभव ने खेली थी 143 रन की पारी
चौथे यूथ वनडे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की थी, इस मैच में उन्होंने अपना शतक महज 52 गेंदों पर ही पूरा कर लिया था। इसके साथ ही वैभव यूथ वनडे में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने ये कारनामा 14 साल 100 दिन में करके दिखाया।
वहीं मैच में वैभव ने महज 78 गेंदों पर 143 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 13 चौके और 10 छक्के शामिल थे। जिसके चलते टीम इंडिया ने मैच को 55 रनों से जीत लिया था। इस जीत के साथ अंडर-19 टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की बढ़त हासिल कर ली है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: एजबेस्टन में बैजबॉल तोड़ेगा टीम इंडिया का सपना, इंग्लैंड कोच का बड़ा बयान आया सामने
संबंधित खबरें
भारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
8 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
35 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
55 mins ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
58 mins ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
1 hr agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines