Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे इसमें रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। यूपीएल में बुधवार को देहरादून दबंग्स और पिथौरागढ़ चैंप्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक बल्लेबाज ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचाया। हम बात कर रहे हैं बल्लेबाज विजय शर्मा की। उन्होंने आखिरी बॉल पर छक्का ठोक चैंप्स को मैच जिताया।
विजय ने छक्का ठोक जिताया मैच
ये मुकाबला बारिश की वजह से 12-12 ओवर का खेला गया। जिसमें देहरादून दबंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 103 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए पिथौरागढ़ चैंप्स ने 11.5 ओवर में स्कोर की बराबरी कर ली। अब आखिरी बॉल पर चैंप्स को जीत के लिए एक रन की जरूरत थी, लेकिन विजय ने इस पर छक्का ठोक मैच जिता दिया। विजय शर्मा ने घातक बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले में 23 गेंदों में 3 चौके-5 छक्के ठोक 217.39 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 50 रन जड़े। आइए जानते हैं कि ये युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज कौन है।
कौन हैं विजय शर्मा?
विजय शर्मा का जन्म 20 सितंबर 1998 को हुआ था। वह विकेटकीपर की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने 21 फरवरी 2019 को 2016-19 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टी-20 डेब्यू किया था। उत्तराखंड के लिए उन्होंने 2021-22 विजय हजारे ट्रॉफी में 8 दिसंबर 2021 को लिस्ट ए करियर की शुरुआत की। लिस्ट ए के 3 मैचों में उन्होंने 39 रन बनाए हैं। जबकि टी-20 के 14 मैचों में उनके नाम 124 रन दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें: UPL 2024: पिथौरागढ़ के खिलाफ देहरादून दबंग्स की एक न चली, विजय शर्मा ने खेली मैच जिताऊ पारी
क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल
पॉइंट्स टेबल की बात करें तो पिथौरागढ़ चैंप्स की टीम 3 मैचों में से 2 में जीत और 1 में हार के बाद 4 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। दूसरे स्थान पर यूएसएन इंडियंस है। जिसने एक मैच जीतकर 2 अंक हासिल किए हैं। देहरादून दबंग्स की टीम 3 में से 1 मुकाबला जीतकर 2 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। चौथे स्थान पर हरिद्वार हीरोज है। जिसने 3 में से 1 मैच में जीत दर्ज कर 2 पॉइंट हासिल किए हैं। नैनिताल निंजास की टीम 2 में से 1 में जीत दर्ज कर पांचवें स्थान पर काबिज है।
ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत जैसी घातक बल्लेबाजी! 12 ओवर में खत्म किया मैच, UPL T20 में इस खिलाड़ी ने मचाया कोहराम
संबंधित खबरें
रवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव?
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
4 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
5 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
5 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines