vijay sharma

UPL 2024: पिथौरागढ़ के खिलाफ देहरादून दबंग्स की एक न चली, विजय शर्मा ने खेली मैच जिताऊ पारी

Uttarakhand Premier League 2024: विजय शर्मा की ताबड़तोड़ पारी के दम पर पिथौरागढ़ हरिकेंस ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। टीम इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 में देहरादून दबंग्स को रोमांचक मैच में हार झेलनी पड़ी है। यहां उसे पिथौरागढ़ हरिकेंस ने आखिरी गेंद पर सात विकेट से मात दी। देहरादून ने बारिश से प्रभावित मैच में पहले खेलते हुए 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 103 रन बनाए। मैदान गीला होने की वजह से देहरादून के बल्लेबाज स्कोरबोर्ड पर ज्यादा रन नहीं टांग सके। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज वैभव भट्ट ने 27 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। उनके अलावा अंजानिया सूर्यवंशी ने 22 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

पिथौरागढ़ के लिए शिवम गुप्ता और सन्नी कश्यप ने दो-दो विकेट झटके। पिथौरागढ़ के लिए इस टारगेट को हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं आई और उसने सिर्फ तीन विकेट गंवाकर इसे हासिल कर लिया। टीम के लिए विकेटकीपर विजय शर्मा ने सिर्फ 23 गेंदों पर 50 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम की जीत पर मुहर लगा दी। इस जीत के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे निकल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ