Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

U19 वर्ल्ड कप जीतकर भी वैभव सूर्यवंशी को है किस बात का मलाल? ICC ने शेयर किया वीडियो

Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से मात देकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम किया. इस खिताबी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Feb 7, 2026 13:30
Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय टीम ने ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी अपने नाम की. भारत के इस ऐतिहासिक जीत के हीरो 14 साल के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने फाइनल में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों पर 175 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.

इस धमाकेदार पारी के लिए वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया. हालांकि, अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद भी वैभव को एक बात का मलाल है, जो उन्होंने ICC से बातचीत में बताया है.

---विज्ञापन---

वैभव सूर्यवंशी को है किस बात का मलाल?

ICC ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, वीडियो में जब वैभव से पूछा गया कि वर्ल्ड चैंपियन बनकर कैसा महसूस हो रहा है, तो उन्होंने जवाब में कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है. मतलब बता नहीं सकता, क्योंकि भारत में सिर्फ एक ही बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल सकते हैं. इसीलिए यह टूर्नामेंट मेरे लिए काफी यादगार था.”

वैभव ने आगे कहा, “इस स्क्वॉड के बहुत सारे खिलाड़ी सीनियर क्रिकेट में एक से ज्यादा बार वर्ल्ड कप खेल सकते हैं और उन्हें कई मौके मिलेंगे, लेकिन आप भारत में अंडर-19 वर्ल्ड कप एक ही बार खेल सकते हैं. इसीलिए यह मोमेंट मेरे लिए काफी यादगार रहेगा.” यानी वैभव को इस बात का मलाल है कि अब वह अगले अंडर-19 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे.

---विज्ञापन---

क्या है BCCI का नियम?

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का नियम है कि एक खिलाड़ी अगर एक बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुका है, तो वह अगले एडिशन में हिस्सा नहीं ले सकता, भले ही उम्र का मानक पूरा करता हो. यह नियम 2016 में ओवरएज खिलाड़ियों की समस्या को खत्म करने के लिए बनाया गया था. इसीलिए वैभव 2028 में होने वाले अगले अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

ये भी पढ़ें- U19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने खिलाड़ियों के लिए खोली तिजोरी, बंपर इनाम का किया ऐलान

U19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन

अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा. इस टूर्नामेंट में वैभव ने खेले 7 मुकाबलों में 62.71 की औसत से 439 रन बनाए, जिसमें 41 चौके और 30 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक और एक शतक भी जड़ा. 14 साल के इस स्टार बल्लेबाज ने फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 55 गेंदों में अपना शतक ठोका और 80 गेंदों पर 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने कुल 15 छक्के जड़े.

इस शतक के साथ ही वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में फाइनल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अब फैंस की निगाहें आईपीएल पर हैं, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ IPL 2026 में खेलते हुए नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup: पहले ही मैच में बाबर आजम-शाहीन अफरीदी ने मचाया गदर, फैंस को किया हैरान

First published on: Feb 07, 2026 01:20 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.