U19 WC जीत में वैष्णवी शर्मा छाई, कौन है ये ज्योतिष की बेटी जिसने विरोधियों की बैंड बजाई

U19 Women’s T20 World Cup: अंडर-19 टी20 महिला विश्व कप में भारतीय गेंदबाज वैष्णवी शर्मा ने सबसे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया। फाइनल मैच में उन्होंने 2 विकेट चटकाए थे।

vaishnavi sharma

vaishnavi sharma

U19 Women’s T20 World Cup: अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के खिताब को एक बार फिर से टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब को अपने नाम किया। इस पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाजी के दौरान टीम इंडिया की वैष्णवी शर्मा छाई रहीं। पूरे टूर्नामेंट में कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश करके वैष्णवी ने सबसे ज्यादा विकेट भी चटकाए। चंबल की इस बेटी ने टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम रोल अदा किया।

विज्ञापन

कौन हैं वैष्णवी शर्मा?

अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली वैष्णवी शर्मा मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम नरेंद्र शर्मा हैं, जो एक ज्येतिष हैं। वैष्णवी की कामयाबी में उनके माता-पिता का अहम रोल है। पांच साल की उम्र से ही वैष्णवी ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। अब अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में इस गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों की बैंड बजाने का काम किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

अंडर-19 विश्व कप में चटकाए सबसे ज्यादा विकेट

वैष्णवी शर्मा ने टीम इंडिया की तरफ से अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। इस टूर्नामेंट में उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 6 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए। फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वैष्णवी ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। इसके साथ ही वैष्णवी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बन गईं हैं। अभी तक ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की मैगी क्लार्क के ना था, जिन्होंने अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के एक एडिशन में 15 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

डेब्यू मैच में रचा था इतिहास

अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में मलेशिया के खिलाफ वैष्णवी शर्मा ने अपना डेब्यू किया था। अपने डेब्यू मैच में ही वैष्णवी छा गईं थीं। मलेशिया के खिलाफ वैष्णवी ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया था। इस मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए वैष्णवी ने 4 ओवर में महज 5 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ