IND vs PAK: टीम इंडिया ने एक बार फिर से अपने चिर परिचित अंदाज में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को धूल चटा दी है. इस मैच में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत हासिल की. इसी के साथ टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के ऊपर अपना दबदबा और भी ज्यादा बढ़ा लिया है. पूरे क्रिकेट जगत में इस हार के बाद पाकिस्तान के क्रिकेट स्टैंडर्ड की खिल्ली उड़ाई जा रही है. पाकिस्तान के हार के करीब पहुंचते ही मैच में सूर्यकुमार यादव ने रिंकू सिंह और तिलक वर्मा से गेंदबाजी करना शुरू कर दिया, जो कि अब चर्चा का विषय बना हुआ है.
🚨 BIG STATEMENT BY PAKISTANI JOURNALIST 🚨
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) February 16, 2026
Pak Journalist said – "India has embarrassed us by giving bowling to part-timer Rinku Singh and Tilak Varma, but we still can't bat 20 overs, that's a shame."
A must watch video 😅 #INDvsPAK pic.twitter.com/9zLKyIz8oF
सूर्यकुमार यादव ने उतारी पाकिस्तान की इज्जत
सूर्यकुमार यादव ने रिंकू सिंह और तिलक वर्मा को मैच में तब गेंदबाजी दी जब लगभग भारत की जीत सुनिश्चित हो चुकी थी. ऐसे में उन्होंने अपने प्रमुख गेंदबाजों को आराम देते हुए पार्ट टाइम गेंदबाजों से गेंदबाजी करवाई. इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोइन अली ने इसे लेकर कहा, “मुझे लगता है कि ये मजाक उड़ाने जैसा था. बुमराह को गेंदबाजी करवाने की जरूरत नहीं थी क्योंकि उस विकेट पर आपको सीमर्स की जरूरत नहीं था.” तो वहीं रवि बोपारा ने कहा, “दोनों टीमों के बीच में कितना अंतर है ये आज एक बार फिर से हर किसी को दिख गया. पाकिस्तान के लिए ये कठिन समय है.”
बासित अली ने भी निकाली भड़ास
पाकिस्तान के बासित अली ने भी इस मामले पर पाकिस्तान को तंज कसा है. उन्होंने कहा, “वो हार्दिक पांड्या, बुमराह या कुलदीप की बात नहीं कर रहे हैं. पाकिस्तान के बल्लेबाजों का पार्ट-टाइम गेंदबाजों के सामने आउट होना गिरते स्तर को साफ दिखाता है. सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के मुंह पर रिंकू सिंह और तिलक वर्मा से गेंदबाजी करवाकर जोरदार तमाचा जड़ा है.” तिलक वर्मा ने तो इस मैच में गेंदाबजी करते हुए एक विकेट भी अपने नाम किया है.









