मोहम्मद शमी ने इस टूर्नामेंट में मचाया गदर, सेमीफाइनल मैच में ‘पंजा’ खोल उड़ाए बल्लेबाजों के होश

Mohammed Shami 5 Wicket Haul: टीम इंडिया से स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में इन दिनों कमाल की फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने एक और मुकाबले में धाकड़ गेंदबाजी करते हुए पंजा खोल दिया है. इसी के साथ उन्होंने टीम इंडिया में एंट्री की दावेदारी भी पेश कर दी है.

jacket (1) - 2026-02-17T104430.031

Mohammed Shami 5 Wicket Haul: टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है. उन्होंने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में बंगाल के लिए खेलते हुए तूफानी गेंदबाजी की है. उन्होंने अपनी इस घातक गेंदबाजी के दम पर जम्मू कश्मीर के बल्लेबाजों की नाक में दम करने का काम किया. शमी इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं लेकिन वो लगातार अपने दमदार गेंदबाजी प्रदर्शन से सिलेक्टर्स को अपनी काबिलियत दिखा रहे हैं. इस पूरे सीजन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी तेज गेंदबाजी से कहर बरपाया है फिर चाहे फॉर्मेट कोई भी हो.

विज्ञापन

मोहम्मद शमी के आगे पस्त हुए बल्लेबाज

मोहम्मद शमी ने जम्मू कश्मीर से सामने सेमीफाइनल मुकाबले में 5 विकेट हॉल अपने नाम किया. खबर लिखे जाने तक उन्होंने 19 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 83 रन खर्च किए हैं और 6 विकेट हासिल किए हैं. उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ही बंगाल की टीम पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बेहद करीब खड़ी है. इससे पहले आंध्र के खिलाफ मैच में उन्होंने बल्ले से धमाल मचाते हुए शानदार अर्धशतक जड़ दिया था. तो वहीं उससे पहले शमी ने सर्विसेज के खिलाफ 5 विकेट हॉल हासिल किया था. 

विज्ञापन

टीम इंडिया में नहीं मिल पा रही जगह 

तेज गेंदबाजी में इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में जगह नहीं मिल पा रही है. साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने टीम इंडिया के आखिरी मैच खेला था. इसके बाद से ही वो टीम से बाहर चल रहे हैं. शमी ने बंगाल के लिए इस सीजन रणजी ट्रॉफी में 7 मैच खेले हैं, जिसमें 12 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 34 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनका औसत 17.29 का नजर आ रहा है. ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा की आईपीएल के बाद होने वाली टेस्ट सीरीज में क्या मैनेजमेंट उनको मौका देगा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ