गौतम गंभीर की IPL में होगी वापसी? भारत के हेड कोच को इस टीम से मिला धमाकेदार ऑफर!

Gautam Gambhir IPL Offer: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. उन्हें अब इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी का ऑफर मिला है. एक टीम के नए मालिकों ने उन्हें तीन अलग-अलग ऑफर दे दिए हैं. टीम इंडिया के कोच के रूप में गंभीर के सफर में उतार चढ़ाव आता रहा है. ऐसे में उन्हें IPL टीम से ऑफर मिलना बड़ी बात है.

Gautam Gambhir IPL Offer

गंभीर को मिल आईपीएल टीम से ऑफर!

Gautam Gambhir IPL Offer: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2026 में व्यस्त हैं. गौतम ने जुलाई 2026 में भारत के कोच के रूप में अपने सफर की शुरुआत की थी. उनका कार्यकाल काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है. गौतम ने भारत का हेड कोच बनने से पहले KKR को मेंटर के रूप में IPL 2024 में ट्रॉफी जिताई थी. इसी वजह से उन्हें भारत के हेड कोच पद का ऑफर मिला. अब उन्हें दोबारा IPL में वापसी करने का ऑफर मिला है.

विज्ञापन

IPL में वापसी करने का मिला ऑफर!

राजस्थान रॉयल्स सेल पर है और जल्द ही उन्हें नए मालिक मिलने वाले हैं. दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर को RR के नए मालिक अपने साथ जोड़ना चाहते हैं. वो गंभीर को एक या दो नहीं, बल्कि तीन-तीन ऑफर दे चुके हैं. उन्हें RR का पार्टनर, मेंटर और CEO का प्रस्ताव नए मालिक ने दे दिया है. गौतम गंभीर को टीम मैनेजमेंट का काफी अनुभव हो गया है. इसी वजह से राजस्थान रॉयल्स उन्हें अपने साथ बड़े रोल में जोड़ना चाहती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी ने इस टूर्नामेंट में मचाया गदर, सेमीफाइनल मैच में ‘पंजा’ खोल उड़ाए बल्लेबाजों के होश

RR का यह ऑफर अभी स्वीकारना मुश्किल

लोढ़ा समिति की सिफारिशों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया था कि कोई भी टीम इंडिया का कोच होने के साथ-साथ IPL टीम के साथ नहीं काम कर सकता है. वो टीम का पार्टनर, मेंटर या CEO नहीं हो सकता. इसी वजह से टीम इंडिया का हेड कोच रहते उनके लिए ये प्रस्ताव स्वीकार करना नामुमकिन है. आपको बता दें कि गंभीर का कार्यकाल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद समाप्त हो जाएगा. ऐसे में अगर RR आपका ये ऑफर 2028 तक बनाए रखती है, तो फिर टीम इंडिया के साथ कोचिंग कार्यकाल खत्म करने के बाद उनकी IPL में वापसी हो सकती है.

विज्ञापन

भारत को ओलंपिक मेडल दिलाना चाहते हैं गंभीर

रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि गौतम गंभीर टीम इंडिया को ओलंपिक मेडल भी दिलाना चाहते हैं. गंभीर का कार्यकाल 2027 में खत्म हो जाएगा. अगर वो हेड कोच के रूप में टी20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिला देते हैं, तो उनका कोचिंग कार्यकाल 2028 के ओलंपिक तक आगे बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK मैच में सूर्या-कुलदीप की ‘लड़ाई’ का सच आया सामने, वायरल वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ