हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

इस शहर में क्रिकेट खेलने पर लगा बैन, 10 हजार रुपये तक जुर्माना

आज के समय में क्रिकेट की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन इस बीच एक जगह इसके खेलने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। अगर यहां कोई क्रिकेट खेलते पाया जाता है तो उस पर दस हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन
cricket

Cricket Ban In Monfalcone: क्रिकेट की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब यह कुछ देशों में सीमित न होकर कई देशों में पहुंच चुका है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि 2028 में अमेरिका के लॉस एजेंल्स में होने वाले अगले ओलंपिक में इसको भी शामिल किया है। इस तरह ओलंपिक में 128 साल बाद क्रिकेट खेल की वापसी हो रही है। लेकिन अब ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे हर क्रिकेट प्रेमी को झटका लगेगा। दरअसल इटली के एक शहर ने क्रिकेट खेलने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है।

हम बात कर रहे हैं इटली के शहर मोनफाल्कोन की, जहां क्रिकेट खेलने पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है। इस पूरे फैसले पर शहर के मेयर का बयान सामने आया है। मेयर का कहना है कि क्रिकेट की सांस्कृतिक विरासत को खतरा है। मोनफाल्कोन में तीस हजार से अधिक लोग रहते हैं और उनमें से एक तिहाई विदेशी हैं। इनमें से अधिकांश बांग्लादेशी मुसलमान हैं। वे 1990 के दशक में विशाल क्रूज जहाज बनाने के लिए इस शहर में पहुंचे थे। यदि कोई इस शहर क्रिकेट खेलते हुए पाया जाता है तो उस पर 100 यूरो पाउंड (दस हजार रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- हर्षित राणा ने अब Duleep Trophy में दोहराई IPL वाली गलती, BCCI ले सकती है एक्शन


क्यों लगाया गया बैन

मोनफाल्कोन की मेयर अन्ना मारिया सिसिंट ने कहा है कि उन्हें अपने शहर और ईसाई मूल्यों को प्रोटेक्ट करने की जरूरत है. उन्होंने बीबीसी से कहा, ‘हमारा इतिहास मिटाया जा रहा है। ऐसा लगता है कि इसका कोई मतलब ही नहीं रह गया है। सब बद से बदतर होता जा रहा है।’

मेयर को मिल रही धमकियां

हालांकि इस फैसले के पीछे दूसरी वजह भी है। दरअसल मेयर को मुस्लिम विरोधी माना जाता है। उसने शहर के चौराहे पर उन बेंचों को हटा दिया है, जिनका इस्तेमाल बांग्लादेशी बैठने के लिए करते थे। यही नहीं, उन्होंने समुद्र तट पर मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले पहनावे के खिलाफ भी बात रखी है। इसके बाद उनके इस विचारों के लिए उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। मेयर का तर्क है कि क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाली गेंदें खतरनाक हैं और इससे किसी को चोट लग सकती है। इसके अलावा मेयर का यह भी मानना है कि पिच बनाने के लिए कोई जगह नहीं है।

ये भी पढ़ें:- केएल राहुल और संजीव गोयनका विवाद में नया खुलासा, LSG के ऑलराउंडर ने कह दी बड़ी बात

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें