हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन मीटिंग पर आया बड़ा अपडेट

India vs New Zealand: टीम इंडिया इसी महीने न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेली जानी है. इसी बीच दोनों देशों की ए टीमों के बीच टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी. ऐसे भारतीय सिलेक्शन कमेटी एक साथ 4 स्क्वॉड का चयन करने वाली है.

विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम (Pic Credit- PTI)

India tour of New Zealand: टीम इंडिया इस वक्त घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेल रही है. वनडे सीरीज खत्म होने के बाद दोनों टीमें 6 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगी, जिसका आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके तुरंत बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेली जाएगी. भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा. इस दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान अगले हफ्ते हो सकता है. इतना ही नहीं, न्यूजीलैंड दौरे के लिए सिलेक्शन कमेटी एक साथ 4 भारतीय स्क्वॉड का चयन करेगी.

एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय मेंस सीनियर टीम सिलेक्शन कमेटी अगले 48 घंटों में बड़ी बैठक कर सकती है. अंतरिम चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की अध्यक्षता में होने वाली इस मीटिंग में सिलेक्शन कमेटी आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 टीमों का चयन करेगी. इसमें भारत की टी20, वनडे और टेस्ट के अलावा इंडिया ए टीम भी शामिल है. 22 अक्टूबर से लेकर 1 दिसंबर तक चलने वाले भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच सबसे पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसके बाद वनडे और टेस्ट सीरीज होगी.

इस दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम की असली परीक्षा होने वाली है, जिसके लिए चयनकर्ता के सामने एक तगड़ी टीम चुनने की चुनौती होगी. टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 24 अक्टूबर से तीन मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जो टी20 और वनडे सीरीज के साथ ही होगी. इस सीरीज में भारतीय टेस्ट टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी भी खेल सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रसिद्ध कृष्णा की फिटनेस रिपोर्ट में देरी के कारण सोमवार को बैठक टाल दी गई थी.

विज्ञापन

इंडिया ए के लिए खेल सकते हैं ये खिलाड़ी

इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीन मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज की शुरुआत 24 अक्टूबर से होगी. दूसरा टेस्ट मैच 31 अक्टूबर से शुरू होगा, जबकि तीसरा टेस्ट 7 नवंबर से खेला जाएगा. इस सीरीज में ऋषभ पंत, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और देवदत्त पडिक्कल इंडिया ए के लिए एक मैच खेल सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंत ने बीसीसीआई से दो मैचों में हिस्सा लेने की अनुमति मांगी है. इस सीरीज के लिए जरिए भारतीय बल्लेबाजों को वहां के माहौल और परिस्थितियों में खुद को ढालना का अच्छा मौका मिलेगा.

हाल ही में ईरानी कप में दमदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को इस सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा, टीम में स्पिनर हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, विप्रज निगम और शिवांग कुमार को भी मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी

भारत के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलास्थानसमय (IST)
22 अक्टूबर 2026पहला T20Iक्राइस्टचर्चदोपहर 12:30 बजे
24 अक्टूबर 2026दूसरा T20Iक्राइस्टचर्चदोपहर 12:30 बजे
27 अक्टूबर 2026तीसरा T20Iवेलिंगटनदोपहर 12:30 बजे
30 अक्टूबर 2026चौथा T20Iऑकलैंडदोपहर 12:30 बजे
1 नवंबर 2026पांचवां T20Iहैमिल्टनदोपहर 12:30 बजे
4 नवंबर 2026पहला ODIऑकलैंडसुबह 7:30 बजे
7 नवंबर 2026दूसरा ODIवेलिंगटनसुबह 7:30 बजे
10 नवंबर 2026तीसरा ODIहैमिल्टनसुबह 7:30 बजे
13 नवंबर 2026चौथा ODIमाउंट माउंगानुईसुबह 7:30 बजे
15 नवंबर 2026पांचवां ODIमाउंट माउंगानुईसुबह 7:30 बजे
19 नवंबर 2026पहला टेस्टवेलिंगटनसुबह 3:30 बजे
27 नवंबर 2026दूसरा टेस्टक्राइस्टचर्चसुबह 3:30 बजे

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग, तैयारी के लिए खेलना चाहते हैं 2 मैच

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola