Team India Squad: रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान को लेकर सस्पेंस बरकरार है। माना जा रहा है कि इस रेस में सबसे आगे शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह का नाम चल रहा है। इंग्लैंड दौरे पर रोहित और कोहली की जगह किसे टेस्ट टीम में जगह मिलेगी यह भी बड़ा सवाल है। हालांकि, इन तमाम सवालों के जवाब जल्द ही मिलने वाले हैं। भारतीय टीम के नए टेस्ट कैप्टन और स्क्वॉड की घोषणा की तारीख सामने आ चुकी है। इंग्लिश सरजमीं पर टीम इंडिया को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसका आगाज 20 जून से होना है।
कब होगा टीम इंडिया का ऐलान?
टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान का ऐलान इस शनिवार को होने वाला है। स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के अनुसार, 24 मई को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी किया जाएगा। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा की जगह पर अभिमन्यु ईश्वरन या साई सुदर्शन में से किसी एक को सिलेक्टर्स आजमा सकते हैं। हालांकि, नंबर चार की पोजीशन पर विराट कोहली को कौन रिप्लेस करेगा यह देखना दिलचस्प होगा। कोहली की गैरमौजूदगी में सरफराज खान को टेस्ट टीम में जगह मिल सकती है। सरफराज, अभिमन्यु और सुदर्शन को इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई भारत की ए टीम में जगह दी गई है। ईश्वरन को कप्तानी भी सौंपी गई है। केएल राहुल को टीम मैनेजमेंट नंबर चार पर बैटिंग करने का मौका दे सकती है।
नया टेस्ट कप्तान कौन?
रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद टेस्ट टीम का अगला कप्तान कौन होगा इसको लेकर जमकर चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें, तो सिलेक्टर्स भविष्य को ध्यान में रखते हुए शुभमन गिल पर दांव खेलने का मन बना रहे हैं। हालांकि, रेस में जसप्रीत बुमराह का नाम है। वहीं, केएल राहुल और ऋषभ पंत के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। बुमराह की फिटनेस और आए दिन होने वाली इंजरी जस्सी के खिलाफ जा सकती है।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
3 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines