T20 World Cup 2026 के लिए लॉन्च हुई टीम इंडिया की जर्सी, सामने आई तस्वीरें

Team India jersey launched: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जा रहा है. मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की जर्सी लॉन्च हुई. मौके पर रोहित शर्मा के अलावा तिलक वर्मा भी मौजूद थे.

टीम इंडिया की जर्सी लॉन्च हुई

टीम इंडिया की जर्सी लॉन्च हुई

विज्ञापन

Team India jersey launched: टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम की जर्सी लॉन्च हो गई है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर में खेले जा रहे दूसरे मैच के इनिंग ब्रेक के दौरान बीसीसीआई ने टीम इंडिया की जर्सी लॉन्च कर दी है. शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में इसका अनावरण हुआ. मौके पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद थे.

रोहित शर्मा और तिलक वर्मा भी थे मौजूद

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे मैच में रोहित शर्मा और तिलक वर्मा को भी सम्मानित किया गया. रोहित शर्मा और तिलक को स्टेज पर बुलाया गया और जर्सी के साथ फोटो शूट भी किया गया. भारत ने टी-20 विश्व कप 2024 का खिताब रोहित शर्मा की अगुवाई में ही जीता था. बीसीसीआई ने इस दौरान भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीता था खिताब

टी-20 विश्व कप 2024 में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया था और खिताब अपने नाम किया था. इससे पहले भारत ने टी-20 विश्व कप 2007 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए एमस धोनी की अगुवाई में खिताब जीता था. टी-2- विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका को दी गई है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होगी.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ