IPL 2026 Auction All Details

IPL 2026 ऑक्शन में कितनों पर लगेगी बोली? इतने विदेशी और भारतीय शामिल, आंकड़ा आया सामने

IPL 2026 Auction All Details: आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. नीलामी के लिए 1 हजार से ज्यादा सुपरस्टार्स ने रजिस्टर कर लिया है और कुछ प्लेयर्स पर 16 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में पैसों की बारिश हो सकती है. आइए IPL ऑक्शन के बारे में हर एक छोटी-बड़ी डिटेल पर नजर डालते हैं.

IPL 2026 Auction All Details: IPL 2026 ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में होने वाला है. सभी 10 टीमों ने दो हफ्तों पहले अपनी रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी कर दी थी. अब ऑक्शन पर सभी की नजर रहने वाली हैं. आपको बता दें कि प्लेयर्स ने नीलामी के लिए अपना नाम दे दिया है. 1355 नाम रजिस्टर हुए हैं लेकिन कुछ ही स्लॉट खाली हैं. सभी टीमों को 5 दिसंबर तक इन 1355 में से पसंदीदा नामों की लिस्ट BCCI को सौंपनी है, फिर उनपर बोली लगेगी.

विज्ञापन

IPL ऑक्शन में कितने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली?

टीमों के नाम सौंपने के बाद 16 दिसंबर को IPL ऑक्शन का आयोजन होगा. बता दें कि सभी 10 टीमें मिलाकर 77 स्लॉट खाली हैं. इसमें से 31 विदेशी और 46 भारतीय स्लॉट मौजूद हैं. कई सारे विदेशी प्लेयर्स ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रखा है. वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई ही दो भारतीय प्लेयर हैं, जिनका बेस प्राइज 2 करोड़ रूपये है. इन सभी पर जरूर नीलामी में बड़ी बोली लग सकती है और वो करोड़पति बन सकते हैं. IPL ऑक्शन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ