IND vs Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार 7 विकेट से जीत हासिल की और 3 मैच की खेली जा रही टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में युवा भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। इस मैच में भारत ने 12वें ओवर में ही 128रनों के लक्ष्य को अपने नाम कर लिया। भारत ने मुकाबला जीतने के साथ पाकिस्तान के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
भारत ने की पाक की बराबरी
भारतीय टीम ने अब टी-20 इंटरनेशनल मैच में विरोधी टीम को ऑलआउट करने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गई है। टीम इंडिया ने टी-20 प्रारूप में अब 42 बार सामने वाली टीम को ऑलआउट कर दिया है। वहीं पाकिस्तान भी अब तक टी-20 फॉर्मेट में 42 बार सामने वाली टीम को ऑलआउट कर चुकी है। इसके अलावा तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है, जिसने 40 बार विरोधी टीम को ऑलआउट किया है। चौथी टीम युगांडा है, जिसने 35 बार सामने वाली टीम को ऑलआउट किया है। वहीं पांचवे नंबर पर वेस्टइंडीज है। उसने 32 बार विपक्षी टीम के परखच्चे उड़ाए हैं।
भारत ने एक और रिकॉर्ड बनाया
बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में भारत ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारतीय टीम ने पहली बार टी-20 प्रारूप में 100 से ज्यादा का लक्ष्य सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते हुए अपने नाम किया। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 49 गेंदें शेष रहते ही 128 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम ने 100 रनों के लक्ष्य को 41 गेंदें शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया था। वहीं मेन इन ब्लू अफगानिस्तान के खिलाफ भी 30 गेंदें शेष रहते हुए मुकाबला जीता था।
मैच का लेखा जोखा
भारत-बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले मैच में बांग्लादेश ने 127/10 रन बनाए थे। बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा रन मेंहदी हसन मिराज ने बनाए थे। उन्होंने 32 गेंदों में 35 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 11.5 ओवर में ही 132 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
3 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
19 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
26 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
59 mins agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines