हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 WC 2026: पिता के अंतिम संस्कार के बाद देश के लिए मैदान में उतरेंगे Rinku Singh, वेस्टइंडीज मैच से पहले टीम इंडिया से जुड़ेंगे

Rinku Singh: शुक्रवार (27 फरवरी) की सुबह भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद का निधन हो गया था. पिता के निधन के बाद रिंकू घर लौटे गए थे, लेकिन अब वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले से पहले टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे.

विज्ञापन
Rinku Singh

T20 World Cup 2026, Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के लिए शुक्रवार, 27 फरवरी की सुबह बेहद दुखद खबर लेकर आई. लंबे समय से लिवर कैंसर से जूझ रहे रिंकू के पिता खानचंद का निधन हो गया. पिता को खोना किसी भी बेटे के लिए बड़ा झटका है, लेकिन इन मुश्किल हालात में भी रिंकू ने देश और परिवार दोनों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हिम्मत और समर्पण की मिसाल पेश की है.

पिता के अंतिम संस्कार करने के बाद रिंकू अब टीम इंडिया से जुड़ने के तैयार हैं. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 के अहम मुकाबले से पहले टीम से जुड़ जाएंगे. BCCI के सचिव देवाजीत सैकिया ने खुद इस बात की पुष्टि की है.

वेस्टइंडीज मैच से पहले टीम इंडिया से जुड़ेंगे रिंकू सिंह

IANS की रिपोर्ट की मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवाजीत सैकिया ने पुष्टि की है कि रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे. रिंकू अपने पिता के निधन के बाद घर लौटे थे और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले से पहले टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे. रिंकू के पिता खांचंद का गुरुवार रात लीवर कैंसर के कारण निधन हो गया था. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे वेंटिलेटर पर थे.

विज्ञापन

शुक्रवार तड़के उन्होंने आखिरी सांस ली. इसके बाद रिंकू सुबह 5 बजे चेन्नई से दिल्ली रवाना हुए और फिर अलीगढ़ पहुंचकर पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. इससे पहले भी जब उनके पिता की हालत गंभीर हुई थी, तब वे उनके पास थे. हालांकि, बाद में वे एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़ गए थे, लेकिन प्लेइंग इलेवन में उन्हें मौका नहीं मिला. उस मैच में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने ओपनिंग की थी.

ये भी पढ़ें- Ranji Trophy: आकिब नबी ने फाइनल में किया बड़ा धमाका, 5 विकेट लेकर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा

भारत के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया रविवार, 1 मार्च को ‘करो या मरो’ मुकाबले वेस्टइंडीज से भिड़ेगी. इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. सुपर-8 के पहले ग्रुप से साउथ अफ्रीका पहले ही अंतिम-4 में जगह बना चुका है, जबकि जिम्बाब्वे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. अब इस ग्रुप से दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम का फैसला भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के बाद ही होगा.

विज्ञापन

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप में रिंकू अब तक उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. 5 पारियों में उन्होंने सिर्फ 24 रन बनाए हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ शून्य पर आउट होना भी शामिल है. वहीं रिंकू जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछला मुकाबला नहीं खेल पाए थे. उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन को मौका मिला था. अब सबकी नजरें इस बात पर रहेगी कि वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मैच में रिंकू को प्लेइंग XI में जगह मिलती है या नहीं.

ये भी पढ़ें- इस दिन से शुरू होगा IPL 2026 का रोमांच! जानें कब तक जारी होगा फुल शेड्यूल, सामने आया बड़ा अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola