Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IND vs WI: ‘नॉकआउट’ मुकाबले में क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट

India vs West Indies: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी सुपर-8 मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज की टीमें एक-दूसरे से भिड़ने वाली हैं. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो वाला है और जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जाएगी. इस रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानिए अगर बारिश के कारण यह मैच रद्द हुआ तो सेमीफाइनल का टिकट किसे मिलेगा?

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Mar 1, 2026 16:14
T20 World Cup 2026, India vs West Indies Weather Report
T20 World Cup 2026, India vs West Indies Weather Report

T20 World Cup 2026, India vs West Indies Weather Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज यानी रविवार, 1 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का बेहद अहम मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो जैसा है, जिसमें जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जाएगी और हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा.

सुपर-8 में ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और अब भारत-वेस्टइंडीज की टीमों में से कोई एक ही अंतिम-4 में जगह बना सकती है. हालांकि, इस रोमांचक मुकाबले से पहले फैंस के मन में सवाल है कि अगर यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया तो सेमीफाइनल का टिकट किसे मिलेगा?

---विज्ञापन---

बारिश के कारण रद्द हुआ मुकाबला तो क्या होगा?

भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमों के खाते में फिलहाल 1-1 अंक हैं और सेमीफाइनल में जगह बस एक कदम दूर हैं. टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रन से जीत हासिल कर सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली. अब बस टीम को आखिरी मैच वेस्टइंडीज को हराना है और सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा, लेकिन हार जाती है तो वेस्टइंडीज की टीम अंतिम-4 में पहुंच जाएगी.

वहीं, अगर यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे. ऐसे में दोनों टीमों के खाते में 3-3 अंक हैं. लेकिन इस स्थिति में टीम इंडिया का सफर यहीं खत्म हो सकता है, क्योंकि नेट रन रेट में वेस्टइंडीज की टीम भारत से आगे है. विंडीज टीम का नेट रन रेट +1.791 है, जबकि भारत का नेट रन-रेट -0.100 है. यानी बराबरी की हालत में फायदा विंडीज को मिलेगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के लिए LIVE टीवी पर भिड़े 2 पाकिस्तानी दिग्गज, एक ने लगा दी शो छोड़ने की शर्त, VIDEO वायरल

कैसा है कोलकाता का मौसम?

हालांकि, फैंस के लिए राहत की खबर ये है कि कोलकाता में मैच वाले दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. एक्यूवेदर के मुताबिक, आज कोलकाता में मौसम साफ रहने वाला है और धूप भी निकलेगी. तापमान करीब 26 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. यानी फैंस को पूरे 40 ओवर का रोमांच देखने को मिलने वाला है. वहीं, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया की नजरें वेस्टइंडीज को हराकर एक और टी20 वर्ल्ड कप जीतने की ओर कदम बढ़ाने पर होंगी.

IND vs WI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड/अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ.

ये भी पढ़ें- ईरान-इजरायल की जंग में फंसी इंग्लैंड की पूरी टीम! स्टार खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद

First published on: Mar 01, 2026 04:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.