Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

ENG vs SCO: इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को हारकर जिंदा रखी सुपर-8 की उम्मीदें, टॉम बैंटन बने जीत के हीरो

ENG vs SCO: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मुकाबले में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हरा दिया. कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 153 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे इंग्लैंड की टीम ने 18.2 ओवर में ही हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही सुपर-8 की अपनी राह मजबूत कर ली.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Feb 14, 2026 20:48
England vs Scotland, T20 World Cup 2026
England vs Scotland, T20 World Cup 2026

England vs Scotland, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मुकाबले में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रनों का टारगेट दिया था, जिसे इंग्लैंड की टीम ने 18.2 ओवर में ही हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड की ओर से टॉम बैंटन ने नाबाद 63 रनों की पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस जीत के साथ ही सुपर-8 की अपनी राह मजबूत कर ली. वहीं स्कॉटलैंड के लिए अब आगे का रास्ता काफी मुश्किल हो गया है.

टॉम बैंटन ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सिर्फ 13 रन के स्कोर पर फिल साल्ट और जोस बटलर दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. हालांकि, इसके बाद टॉम बैंटन ने जैकब बेथेल के साथ मिलकर पारी को संभाला और 66 रनों की अहम साझेदारी की. बेथेल 28 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, कप्तान हैरी ब्रूक सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि सैम करन 28 रन बनाकर आउट हो गए.

---विज्ञापन---

लेकिन बैंटन एक छोर पर टिके रहे और 41 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 63 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. इंग्लैंड ने 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया. वहीं, स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैंडन मैक्मुलेन, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी और माइकल लीस्क ने 1-1 विकेट चटकाए.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में मोहसिन नकवी की मौजूदगी होगी या नहीं? आ गया सबसे बड़ा अपडेट

आदिल राशिद ने गेंद से बरपाया कहर

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम 19.4 ओवर में ही 152 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही. टीम के लिए कप्तान रिची बेरिंगटन ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए, जबकि माइकल जोन्स ने 33 रन जोड़े. वहीं, इंग्लैंड की ओर से आदिल राशिद ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन को 2-2 विकेट मिले.

इंग्लैंड के लिए सुपर-8 की उम्मीदें जिंदा

इस जीत के साथ हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड की सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें फिर से जिंदा हो गई हैं, जबकि स्कॉटलैंड को बड़ा झटका लगा है. मैच से पहले इंग्लैंड ग्रुप C के पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर खिसक गई थी, लेकिन अब 3 मैचों में 4 अंक के साथ वो वेस्टइंडीज के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. अब इंग्लैंड का आखिरी मुकाबला इटली से है. अगर वह ये मैच जीत लेती है, तो सुपर-8 का टिकट लगभग पक्का हो जाएगा.

दूसरी ओर, स्कॉटलैंड के 3 मैचों में 2 हार के बाद सिर्फ 2 अंक हैं. उसका आखिरी मैच नेपाल से है, जो बिल्कुल भी आसान नहीं होगा. अगर स्कॉटलैंड वो मैच जीत भी लेती है, तो भी उसे उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड या वेस्टइंडीज में से कोई एक 4 अंकों पर ही रुक जाए, जिसकी संभावना फिलहाल काफी कम नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK महामुकाबले को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान, पाकिस्तानी फैंस को सुनकर लगेगा बुरा 

First published on: Feb 14, 2026 07:05 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.