IND vs PAK महामुकाबले को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान, पाकिस्तानी फैंस को सुनकर लगेगा बुरा 

IND vs PAK: फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है. भारत और पाकिस्तान के टीमें लगभग 24 घंटे के बाद मैदान पर आमने-सामने होंगी. ये मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. विवादित होने के कारण इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी ने अब इस मुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

IND vs PAK

IND vs PAK

IND vs PAK: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से 15 फरवरी को होने वाला है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टक्कर का मुकाबला हो सकता है. इस बीच पर अब तक लो स्कोरिंग मुकाबले ही देखने को मिले हैं. पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और चयनकर्ता किरण मोरे ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इसके साथ ही टीम इंडिया की जमकर तारीफ भी की है. 

विज्ञापन

किरण मोरे ने कहा बहुत मजबूत है टीम इंडिया  

भारतीय टीम का पिछले 2 साल से टी-20 फॉर्मेट में रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. जिसके बारे में कई दिग्गज बोल रहे हैं. पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और चयनकर्ता किरण मोरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘अच्छी टीम है हमारी…देखिए मैं पहले भी बात किया कि हमारी जो टीम पर टैलेंट और बैलेंस है. वो किसी दूसरी टीम में नहीं है. देखो टी-20 फॉर्मेट ऐसा है ना कि आप जल्दी रिकवर नहीं कर सकते. टी-20 में अगर आपने जल्दी विकेट गंवाया तो मैच खो देते हो. टी-20 फॉर्मेट बहुत ही खतरनाक है. अब चौके-छक्के का जमाना आ गया है. बहुत ही बिंदास खेलते हैं.’  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तानी कप्तान ने दिए 5 बड़े बयान, अभिषेक पर भी किया कमेंट

पाकिस्तान पर भी मोरे ने दिया बड़ा बयान  

पीसीबी जिस अंदाज में अपने बयान से पलटा है, उस पर सभी बात कर रहे हैं. किरण मोरे ने भी इसको लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा, ‘मैं आईसीसी और बीसीसीआई की तारीफ करना चाहूंगा. आईसीसी ने उन्हें बोला कि आप खेलोगे नहीं तो बहुत दिक्कत आ सकती हैं. दबाव में आकर पाकिस्तान ने बोला की हम खेलेंगे. खेल के लिए ये अच्छी बात है और खेलना चाहिए. हमने कभी भी मना नहीं किया. हम विश्व कप होस्ट कर रहे हैं. मैच नहीं होता तो बड़ी खबर बन जाती. अच्छा है कि मैच हो रहा है और भारत-पाकिस्तान का मैच कौन नहीं देखना चाहता है. सबको ये मैच देखने पसंद है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ