IND vs ENG: ना पिच, ना गर्मी और ना रिजर्व डे...रोहित शर्मा को सताई इस बात की चिंता

India vs England Semi Final: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले अपनी चिंता का खुलासा किया। उन्होंने बताया है कि किस बात की टेंशन सबसे ज्यादा है।

Rohit Sharma Team India

Rohit Sharma

India vs England Semi Final: आखिर वो घड़ी आ ही गई, जिसका करोड़ों फैंस को बेसब्री से इंतजार था। टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ने के लिए तैयार है। ये मुकाबला गुयाना में 27 जून को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के सामने कई सवाल हैं। मसलन, दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं है। गुयाना में काफी गर्मी है और पिच को लेकर भी टेंशन बढ़ी हुई है। हालांकि भारतीय कप्तान को इन सबके बजाय एक चीज की सबसे ज्यादा टेंशन है। रोहित ने प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में इसका राज खोला।

विज्ञापन

”मुझे बस एक बात की चिंता”

बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने गुयाना की पिच पर मिलने वाले लाभ के सवाल पर कहा- मैं इसे किसी भी तरह के एडवांटेज के रूप में नहीं देखता। मेरा मानना है कि इंग्लैंड के कई खिलाड़ी इस मैदान पर खेल चुके होंगे। वहीं ओवरहेड कंडीशंस की बात करें तो ये किसी के हाथ में नहीं हैं। रोहित ने आगे कहा- मुझे बस एक बात की चिंता है कि अगर मैच देर से शुरू हुआ तो हम चार्टर फ्लाइट मिस कर सकते हैं। लेकिन मेरा मानना है कि यह ICC और वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड का सिरदर्द है। फिलहाल हमारा ध्यान मैच जीतने पर है। रोहित शर्मा ने पिच को लेकर ये भी कहा कि यहां बहुत गर्मी है और पिचें भी सूखी हैं। अगर यहां रिवर्स स्विंग नहीं होगी तो कहां होगी? हम इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में नहीं खेल रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

रिजर्व डे नहीं

दरअसल, दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है। अगर बारिश आती है तो इस मैच के लिए 250 मिनट एक्स्ट्रा मिलेंगे। अगर उसके बावजूद मैच पूरा नहीं हो पाता है तो इसे रद्द कर टीम इंडिया को फाइनल का टिकट दे दिया जाएगा क्योंकि भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। खास बात यह है कि दूसरे सेमीफाइनल और फाइनल के बीच सिर्फ एक ही दिन का गैप है। फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा। दोनों वैन्यू के बीच करीब 1 हजार किलोमीटर की दूरी है। ऐसे में अगर टीम इंडिया सेमी फाइनल जीतती है तो मैच खत्म करने के तुरंत बाद ट्रैवल करना होगा। जिससे खिलाड़ियों को थकान हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ