T20 WC 2024: सेमीफाइनल से पहले राशिद खान को लगा बड़ा झटका, ICC ने लिया एक्शन

Rashid Khan: अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उन्हें फटकार लगाई है।

Rashid Khan ICC

Rashid Khan ICC

Rashid Khan: टी-20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीम आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला 26 जून को त्रिनिदाद में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार ये मैच 27 जून को सुबह 6 बजे से खेला जाएगा। इस मैच से पहले अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान को बड़ा झटका लग गया है। राशिद खान को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है। राशिद खान के खिलाफ आईसीसी ने ये एक्शन साथी खिलाड़ी की ओर बल्ला फेंकने के जुर्म में लिया है।

विज्ञापन

करीम जनत पर बुरी तरह भड़क गए थे राशिद खान

राशिद बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में साथी खिलाड़ी करीम जनत पर बुरी तरह बौखला गए थे। उन्होंने करीम की ओर हताशा में बल्ला फेंक दिया था। आईसीसी ने इसे खेल के नियमों के खिलाफ और आचार संहिता का उल्लंघन माना है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

करीम जनत की ओर फेंक दिया बल्ला

ये नजारा अफगानिस्तान की पारी के 20 वें ओवर में देखने को मिला था। जब राशिद ने तंजीम हसन की गेंद पर स्नेक शॉट लगाने की कोशिश की थी, लेकिन बॉल ज्यादा दूर नहीं गई तो राशिद ने इस पर दो रन चुराने के लिए दौड़ लगा दी। राशिद पहला रन तेजी से भागे। वह दूसरा रन लेने के लिए भी दौड़े, लेकिन जैसे ही उन्होंने दूसरा रन लेने की कोशिश की, स्ट्राइकर एंड पर खड़े करीम जनत ने उन्हें मना कर दिया। राशिद इससे बौखला गए। वे आधी क्रीज तक पहुंच चुके थे। दूसरा रन न मिलने पर उन्होंने गुस्से से लाल होकर अपना बल्ला करीम जनत की ओर फेंक दिया। हालांकि करीम शांत रहे और उन्होंने बल्ला उठाकर राशिद को दे दिया।

विज्ञापन

राशिद को इस हरकत पर मिली आलोचना

राशिद को अपनी इस हरकत के लिए आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा था। अब आईसीसी ने एक्शन लेकर बता दिया है कि किसी भी खिलाड़ी को खेल की छवि खराब करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। चाहे वह टीम का कप्तान ही क्यों न हो। राशिद को टीम के साथी के प्रति असंतोष दिखाने के लिए आईसीसी की ओर से आधिकारिक रूप से दंडित कर दूसरे खिलाड़ियों को खेल की भावना बनाए रखने का मैसेज दिया गया है। आपको बता दें कि इसी मैच में अफगानिस्तान ने जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल का सफर तय किया है। अब टीम इतिहास रचने के कगार पर खड़ी है। देखना होगा कि राशिद की सेना इस नॉकआउट मैच में क्या कमाल करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ