टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने के बाद मोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, जोरदार हैट्रिक से सिलेक्टर्स को दिया करारा जवाब!

Mohammad Shami Hat-Trick: मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया से दूर हैं. वो लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें इग्नोर किया है. अब शमी ने हैट्रिक लेकर सभी को करारा जवाब दे दिया है.

mohammad shami (1)

Mohammad Shami Hat-Trick: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं, लेकिन उन्हें टीम इंडिया के सिलेक्टर्स द्वारा इग्नोर किया जा रहा है. उन्हें टेस्ट और वनडे स्क्वाड में जगह नहीं दी गई. हाल ही में चयनकर्ताओं ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया है. इसमें भी मोहम्मद शमी का नाम शामिल नहीं है. लगातार नजरअंदाज होने के बाद शमी ने अब अपनी धुआंधार हैट्रिक से सिलेक्टर्स को करारा जवाब दिया है.

विज्ञापन

मोहम्मद शमी ने झटकी जोरदार हैट्रिक

बंगाल टी20 लीग 2026 के तीसरे मैच में सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स और श्राची राढ़ टाइगर्स की भिड़ंत हुई. इस मुकाबले में सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन स्कोरबोर्ड पर दर्ज किए. जवाब में श्राची राढ़ टाइगर्स की शुरुआत अच्छी रही और वो एक विकेट के नुकसान पर 84 रन बना चुके थे. टाइगर्स के बल्लेबाज इसके बाद विकेट गंवाते रहे. पारी के 16वें ओवर में सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स के मोहम्मद शमी ने मैच का रुख बदल दिया.

विज्ञापन

उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर 18 गेंदों में 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे शाहबाज अहमद को आउट कर दिया. उन्होंने इसके बाद रोहित कुमार को भी बाउंसर से धराशाई कर दिया और फिर आखिरी गेंद पर उन्होंने दीपांजन मुखोपाध्याय को आउट करके जोरदार हैट्रिक अपने नाम की. शमी ने 27 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए और टीम की जीत में अहम किरदार निभाया.

ये भी पढ़ें:- सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया की T20I कप्तानी से हटाने पर भड़के आर अश्विन, चयनकर्ताओं की लगा दी क्लास!

विज्ञापन

शमी को लेकर चयनकर्ताओं का क्या है कहना?

मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाए हैं. चोटिल होने के कारण वह कुछ समय तक बाहर रहे, लेकिन ठीक होने के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया. IPL 2026 में उन्होंने 13 मैचों में हिस्सा लेते हुए 12 विकेट अपने नाम किए. चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने शमी को इग्नोर करने का कारण उनकी फिटनेस और इंजरी मैनेजमेंट को बताया है. हालांकि, शमी लगातार अच्छा प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं को जवाब दे रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ