IND vs AFG: आउट होकर भी मैदान पर खेलते रहे ऋषभ पंत, अंपायर ने दिया जीवनदान, अफगानिस्तान से हुई भारी चूक

IND vs AFG: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इस मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजों करते हुए बेहतरीन पारी खेली. अफगानिस्तान के कप्तान के पास पंत को आउट करने का शानदार मौका थे लेकिन वो अपनी ही एक गलती के चलते चूक गए. बीच मैदान ऐसा क्या हुआ आइए आपको बताते हैं.

jacket - 2026-06-07T121008.447

IND vs AFG: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना दबदबा बना लिया है. टीम के बल्लेबाजों ने पहली पारी में ही 450 से ज्यादा का स्कोर खड़ा कर दिया है. अफगानिस्तान की टीम से इस मैच में कई गलतियां देखने को मिल रही हैं, जिसके चलते भारतीय बल्लेबाज बिना किसी रुकावट के रनों का अंबार लगाते जा रहे हैं. इसी बीच अफगानिस्तान की टीम से एक और बड़ी गलती हुई. टीम के पास विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आउट करने का शानदार मौका था लेकिन उसमें टीम चूक गई और उन्हें जीवनदान मिल गया. इस दौरान पंत को अंपायर का साथ भी मिला.

विज्ञापन
विज्ञापन

आउट होकर भी खेलते रहे ऋषभ पंत

अफगानिस्तान के पास ऋषभ पंत को आउट करने का शानदार मौका था लेकिन टीम ने मौका गंवा दिया. पहली पारी के 89वें ओवर में अजमतुल्लाह ओमरजई गेंदबाजी कर रहे थे. गेंद पंत के बल्ले का किनारा छूती हुई विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई. अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने अपील की लेकिन अंपायर ने पंत को नॉट आउट करार दिया. इसके बाद अफगानिस्तान के पास रिव्यू लेकर पंत को पवेलियन भेजने का मौका था लेकिन टीम उसमें चूक गई. विकेटकीपर अफसर जजई ने कप्तान को विश्वास दिला दिया कि बल्ले से गेंद नहीं लगी है. बाद में अल्ट्रा एज से पता चला की गेंद बल्ले के बाहरी किनारे को छूते हुए गई थी. 

ऋषभ पंत ने खेली शानदार पारी

ऋषभ पंत अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उपकप्तान नहीं हैं. ऐसे में इस मैच में उनके लिए बल्ले से दम दिखाना बेहद जरूरी था. उन्होंने अपने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तानी गेंदबाजों की क्लास लगाई. इस पारी में पंत ने 121 गेंदों का सामना किया और 81 रनों की यादगार पारी खेल डाली. पंत के पास एक और शतक जड़ने का मौका था लेकिन वो शाहिदी की गेंद पर अजमतुल्लाह ओमरजई को अपना कैच थमा बैठे. इस पारी में उनके बल्ले से 6 चौके तो वहीं 3 छक्के निकले.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ