VIDEO: टीम इंडिया की कप्तानी मिलने पर श्रेयस अय्यर का पहला बयान आया सामने, कही दिल की बात

Shreyas Iyer: स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. श्रेयस आयरलैंड दौरे पर होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज से अपनी कप्तानी पारी का आगाज करेंगे. इसी बीच टीम इंडिया की कप्तानी मिलने पर अय्यर का पहला बयान सामने आया है.

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer on India T20I Team Captiancy: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने शनिवार, 6 जून को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया. टीम चयन में सबसे बड़ा फैसला टी20 कप्तानी को लेकर देखने को मिला. हाल ही में भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया गया.

विज्ञापन

श्रेयस अब भारतीय टी20 टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. चयनकर्ताओं ने भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. वहीं, अब टीम इंडिया की कप्तानी मिलने पर श्रेयस पहला रिएक्शन सामने आया है, जिसमें  उन्होंने इसे सम्मान की बात बताई है.

विज्ञापन

टीम इंडिया का कप्तान बनने पर श्रेयस अय्यर का पहला रिएक्शन

आईपीएल 2026 के बाद श्रेयस अय्यर इन दिनों मुंबई टी20 लीग में खेल रहे हैं. 6 जून को जब उन्हें भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान घोषित किया गया, उसी शाम उन्होंने सोबो मुंबई फाल्कन्स की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

मैच के बाद जब अय्यर से भारतीय टीम की कप्तानी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “यह एक बहुत अच्छा एहसास है. देश के लिए खेलना और टीम की कप्तानी करना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है. मैं उन सभी फैंस का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने हर परिस्थिति में मेरा समर्थन किया है. उनका प्यार और विश्वास मेरे लिए बेहद मायने रखता है.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास, ऐसा करने वाले बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज, एलिट क्लब में बनाई जगह

श्रेयस के सामने होंगी कई चुनौतियां

हालांकि, श्रेयस अय्यर के सामने चुनौतियां भी कम नहीं हैं. अय्यर लगभग तीन साल बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की प्लेइंग इलेवन में वापसी करने जा रहे हैं. ऐसे में उन्हें न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से प्रभाव छोड़ना होगा, बल्कि टीम के भीतर मौजूद खिलाड़ियों के साथ बेहतर तालमेल भी स्थापित करना होगा. टीम इंडिया की कप्तानी संभालने के बाद अब सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर रहेंगी. चयनकर्ताओं ने उन्हें भविष्य का नेतृत्व सौंपते हुए बड़ा भरोसा जताया है.

ऐसे में इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर उनका प्रदर्शन यह तय करेगा कि भारतीय टी20 टीम का नया दौर किस दिशा में आगे बढ़ता है. बता दें कि, भारतीय क्रिकेट टीम जून महीने के आखिर में यूके दौरे पर रवाना होगी. इस दौरे की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज से होगी, जिसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड में पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ