48 साल की उम्र में दिग्गज के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स, भावुक होकर करीबी को कहा अलविदा

हाल ही में एक रेसलिंग दिग्गज ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके जाने से सभी दुखी हैं. पूर्व WWE स्टार्स ने उन्हें एक शानदार संदेश के जरिए ट्रिब्यूट दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE

पूर्व WWE स्टार्स की आई प्रतिक्रिया

Wrestling Legend Dies: WWE फैंस और रेसलिंग वर्ल्ड के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. कनाडा के दिग्गज द ग्रेट कासाकी का 48 साल की उम्र में निधन हो गया है. All Star Wrestling ने सबसे पहले इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद पूरा रेसलिंग वर्ल्ड शोक में डूब गया. कासाकी ने जापान में भी रेसलिंग की थी. बहुत कम समय में उन्होंने अपना बड़ा नाम बना लिया था. 2005 में कासाकी ने रेसलिंग करना शुरू किया था. All Star Wrestling में उन्होंने चैंपियनशिप जीतकर अपना दबदबा कायम किया.

विज्ञापन

All Star Wrestling ने दी बड़ी जानकारी

रेसलिंग में द ग्रेट कासाकी के योगदान को कभी कोई भूल नहीं पाएगा. दिग्गज के साथ उनकी राइवलरी रही थी. All Star Wrestling ने सोशल मीडिया पर ट्रिब्यूट देते हुए कहा,”ASW को अपने फैंस को ये सूचित करते हुए दुख हो रहा है कि हमने इस हफ्ते एक दिग्गज को खो दिया है. कभी-कभी किसी के कंधों पर पड़े बोझ को व्यक्त नहीं किया जा सकता है. उनके जुनून और मेंटरशिप स्किल की कोई बराबरी नहीं कर सकता है. आइए हम सब मिलकर महान कासाकी की महानता को याद करें. हम उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं. हम आपको कभी भूल नहीं पाएंगे”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: The Great Khali का WWE के सबसे भारी रेसलर से हुआ रीयूनियन, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया गदर!

पूर्व भारतीय स्टार्स ने व्यक्त किया शोक

भारतीय रेसलर सुनील सिंह और समीर सिंह को आप सभी जानते होंगे. दोनों ने बॉलीवुड बॉयज नाम से WWE में काम किया था. कुछ साल पहले दोनों को रिलीज कर दिया था. इसके बाद से सुनील और समीर इंडिपेंडेंट सर्किट में अपना जलवा दिखा रहे हैं. बॉलीवुड बॉयज ने द ग्रेट कासाकी को ट्रिब्यूट देते हुए कहा, “ब्रिटिस कोलंबिया से बुरी खबर. ग्रेट कासाकी को श्रद्धांजलि. खुशी है कि लगभग 20 साल पहले अपने करियर की शुरुआती दौर में हमें उनके साथ रिंग साझा करने का मौका मिला. मानसिक स्वास्थ्य एक गंभीर समस्या है. मदद के लिए आगे आएं”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE में कौन सा रेसलर है वैभव सूर्यवंशी का सबसे बड़ा फैन? IPL 2026 के फाइनल से पहले लुटाया था प्यार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ