IND vs SA: बारबाडोस में भारी बारिश, फाइनल पर आया सबसे बड़ा अपडेट

Barbados Weather IND vs SA Final: टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल पर बारिश का खतरा मंडरा गया है। बारबाडोस के मौसम पर बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है।

IND vs SA Final Barbados Weather Update

IND vs SA Final Barbados Weather Update

विज्ञापन

Barbados Weather IND vs SA Final: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला शनिवार 29 जून को खेला जाएगा। ये महामुकाबला बारबाडोस में होगा। इस मैच को लेकर फैंस की टेंशन बढ़ गई है क्योंकि बारबाडोस में भारी बारिश हो रही है। शुक्रवार को आए अपडेट के अनुसार, मूसलाधार बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है। आइए आपको बताते हैं कि मैच के दिन मौसम कैसा रह सकता है।

दिनभर रह सकती है बारिश

बारबाडोस में फाइनल मुकाबला स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे और भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। बारबाडोस में इस दौरान बारिश की लगभग 60 प्रतिशत संभावना है। पूरे मैच के दौरान रुक-रुककर बारिश हो सकती है। ऐसे में इस मैच का मजा किरकिरा हो सकता है। बारबाडोस से आए एक वीडियो ने भी टेंशन बढ़ा दी है। इसमें देखा जा सकता है कि यहां काफी तेज बारिश हो रही है। ऐसे में यदि बारिश रुक भी जाती है तो आउटफील्ड गीला हो सकता है, जिससे मैच में देरी हो सकती है। बारबाडोस में तूफान आने की भी संभावना जताई जा रही है। खेल के दौरान 99 प्रतिशत तक बादल छाए रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

रिजर्व डे पर पूरा कराया जा सकता है मैच

बारिश से बाधित मैच को पूरा कराने के लिए आईसीसी ने मैच के दिन 190 मिनट का अतिरिक्त समय दिया है। अगर ये मैच उस दिन पूरा नहीं हो पाता है तो दूसरे दिन रिजर्व डे पर पूरा किया जा सकता है। रिजर्व डे पर भी 190 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा। यानी हर हाल में इस मैच को पूरा कराने की संभावना देखी जाएगी। पहले और दूसरे दिन इस मैच के लिए करीब 6-6 घंटे का समय मिलेगा। ऐसे में इस मैच के पूरा होने की संभावना है।

विज्ञापन

दोनों टीमों को माना जाएगा विजेता

ये भी हो सकता है कि मैच को छोटा कर 10-10 ओवर का कर दिया जाए। इसके बावजूद यदि मैच पूरा कराना संभव नहीं हो पाता है तो इसे रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद भारत और साउथ अफ्रीका को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि बारबाडोस में टी-20 विश्व कप का एक मुकाबला रद्द हो चुका है। यहां इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेले गए मुकाबले को बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ