Video: बारबाडोस में बारिश के आसार, रिजर्व डे पर टाई हुआ तो कैसे निकलेगा नतीजा? जानें ICC का नियम

IND vs SA Final Barbados Weather: बारबाडोस में होने वाले फाइनल मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा गया है। ऐसे में इस मैच को पूरा कराने के लिए रिजर्व डे रखा गया है।

IND vs SA Final Barbados

IND vs SA Final Barbados Weather: टी-20 विश्व कप के फाइनल का मंच सज चुका है। करोड़ों क्रिकेटप्रेमी भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले पर टकटकी लगाए बैठे हैं। ये महामुकाबला बारबाडोस में खेला जाएगा। हालांकि इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में फैंस का मजा किरकिरा हो सकता है। फिर भी चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि इस मैच को पूरा कराने के लिए रिजर्व डे का प्रावधान रखा गया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस मैच को पूरा कराने के लिए 29 जून को अतिरिक्त समय के अलावा 30 जून को रिजर्व डे रखा है। ऐेस में ये मैच बारिश की वजह से बाधित होता है तो 30 जून को पूरा कराया जा सकेगा। इसके बावजूद यदि ये मुकाबला रिजर्व डे पर टाई हो जाता है तो सुपर ओवर से नतीजा निकाला जाएगा। बारिश होने पर और क्या-क्या होगा?

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ