मेकअप आर्टिस्ट के निधन पर इरफान पठान का छलका दर्द, स्वीमिंग पूल में डूबने से हुई मौत

Irfan Pathan Makeup Artist: इरफान पठान ने अपने मेकअप आर्टिस्ट फैयाज अंसारी की मौत पर एक इमोशनल नोट लिखा है। इरफान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है। जिसमें उनका दर्द नजर आ रहा है।

Irfan Pathan Makeup Artist

Irfan Pathan Makeup Artist

Irfan Pathan Makeup Artist: भारत के पूर्व ऑलराउंडर और टी-20 विश्व कप में कमेंट्री कर रहे इरफान पठान सदमे में हैं। हाल ही में उनके मेकअप आर्टिस्ट की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। बिजनौर निवासी मेकअप आर्टिस्ट फैयाज अंसारी इरफान के साथ साये की तरह रहते थे। उनके निधन पर पठान का दर्द छलक गया।

विज्ञापन

इरफान ने इंस्टाग्राम पर लिखा इमोशनल नोट 

इरफान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर फैयाज के इस दुनिया से चले जाने पर अपना दुख शेयर किया है। पठान ने लिखा- पिछले छह सालों में फैयाज हमारे लिए एक परिवार बन गया था। जब भी वह आता था, मेरे बच्चे उसका वेलकम करने के लिए दौड़ पड़ते थे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Irfan Pathan (@irfanpathan_official)

हमेशा बड़े भाई की तरह प्यार करता था फैयाज

फैयाज हमेशा मुझे बड़े भाई की तरह प्यार करता था। मैं भी उसे अपने छोटे भाई की तरह प्यार करता था। उसे खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं महसूस किया है। फैयाज का हमेशा मुस्कुराता हुआ चेहरा और उसका हमेशा ‘जी भाई’ कहना हमेशा मेरे साथ रहेगा। मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है मेरे भाई मेरी परछाई, फैयाज।

विज्ञापन

इरफान पठान के साथ वेस्ट इंडीज गया था

फैयाज के परिजनों का कहना था कि वह वेस्ट इंडीज में पठान के साथ गया था। मुंबई में बतौर मेकअप आर्टिस्ट काम करने वाले फैयाज वहां सैलून चलाते थे। इरफान से उनकी मुलाकात वहीं हुई। इसके बाद उन्होंने फैयाज को अपने साथ काम पर रख लिया। उनके परिजनों का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि फैयाज होटल के स्विमिंग पूल में नहाते समय मौत हो गई है। हाल ही में उसकी शादी भी हुई थी। वह करीब आठ महीने पहले नगीना, बिजनौर से मुंबई गया था। उनके निधन से परिवार गहरे सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ