T20 WC 2024: हारकर भी मालामाल होगी इंग्लैंड, Team India ने फाइनल जीता तो मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

T20 World Cup 2024 ICC Prize Money: Team India ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में शिकस्त देकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। इसके बावजूद उसे करोड़ों रुपये मिलेंगे।

India vs England Semi Final 2

India vs England Semi Final 2

T20 World Cup 2024 ICC Prize Money: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को शिकस्त देकर फाइनल में एंट्री ले ली है। भारत ने इंग्लैंड को मात देकर 2022 के विश्व कप सेमीफाइनल की हार का बदला ले लिया। टीम इंडिया इस मुकाबले में पूरी तरह से हावी रही। भारतीय बॉलिंग अटैक के आगे इंग्लैंड की टीम घुटनों पर रही। आखिरकार वह 68 रन से मुकाबला हार गई। इस करारी हार के बाद इंग्लिश टीम वर्ल्ड कप से भले ही बाहर हो गई हो, लेकिन वह मालामाल होकर लौटेगी। आइए आपको बताते हैं कि इंग्लैंड की टीम को हार के बावजूद कितना पैसा मिलेगा।

विज्ञापन

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम को इतना पैसा

दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने हारने वाली टीमों के लिए भी प्राइज मनी रखी है। इंग्लैंड ने इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनलिस्ट के तौर पर फिनिश किया है। ऐसे में उसे 787,500 डॉलर (करीब 6.54 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इतना ही पैसा अफगानिस्तान को भी मिलेगा क्योंकि उसने भी सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

विज्ञापन

सुपर-8 में फिनिश करने वाली टीमों को 3.17 करोड़ रुपये

खास बात यह है कि इस बार 20वीं टीम तक को पैसा मिलेगा। सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों को 382,500 डॉलर (3.17 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी दी जाएगी। वहीं नौवें से 12वें स्थान तक रहने वाली हर टीम को 247,500 डॉलर (2.05 करोड़ रुपये) और 13वें से 20वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 225,000 डॉलर (1.87 करोड़ रुपये) मिलेंगे। हर टीम को प्रत्येक मैच जीतने पर भी प्राइज मनी मिलेगी। इसके लिए 25.89 लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन

फाइनल जीतने वाली टीम को कितना मिलेगा पैसा? 

फाइनल की विनर टीम को 2.45 मिलियन डॉलर (करीब 20.36 करोड़ रुपये) मिलेंगे। वहीं रनरअप टीम भी मालामाल होगी। उसे 1.28 मिलियन डॉलर (10.64 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। यानी अगर टीम इंडिया फाइनल जीतती है तो करीब 20.36 करोड़ रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ