T20 WC 2024: साउथ अफ्रीका या भारत...कौन जीतेगा वर्ल्ड कप? पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया दावा

T20 World Cup 2024 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम टी20 क्रिकेट की नई विश्व विजेता कहलाई जाएगी। मैच में कौन जीतेगा और कौन हारेगा? इस पर कयासों का दौर शुरू हो गया है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने अपने विचार रखे हैं।

T20 World Cup 2024 Final Match

T20 World Cup 2024 Final Match

T20 World Cup 2024 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को धूल चटाकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। अब भारत टी20 क्रिकेट का बादशाह बनने से बस 1 कदम ही दूर रह गया है। भारत को कल साउथ अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलना है। इस मैच में जीत हासिल करते ही भारतीय टीम 16 साल के बाद टी20 का खिताब अपने नाम करेगी। भारत और साउथ अफ्रीका के इस मैच पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शोएब ने भारत को जीत की शुभकामनाएं दी और कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ भी की।

विज्ञापन

भारत इस बार जीतेगा खिताब

शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच पर अपनी बात रखी। शोएब ने कहा कि भारत इस बार खिताब जीतेगा वह डिजर्विंग टीम है। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में भी भारत ही चैंपियन बनने का हकदार था। लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ गया था। भारत को वह मैच भी जीतना चाहिए था। रोहित शर्मा जैसा कप्तान एक वर्ल्ड कप का खिताब तो डिजर्व करता ही है। उसका सपना भी है, वह दो बार चूक चुका है। लेकिन इस बार वह वर्ल्ड कप जरूर उठाएगा।

विज्ञापन

विराट नंबर-3 पर करें बैटिंग

शोएब अख्तर ने कहा कि विराट कोहली नैचुरल ओपनर नहीं हैं। उन्हें अपनी पोजिशन यानी की नंबर-3 पर ही खेलना चाहिए। वह उस समय टीम का स्ट्राइक रेट संभालते हुए आगे बढ़ते हैं और अच्छा खेलते हैं। फाइनल में विराट कोहली अपनी पोजिशन पर खेलें और ऋषभ पंत व रोहित शर्मा पारी का आगाज करें।

विज्ञापन

फाइनल में भारत, बहुत खुशी हुई

पाकिस्तान के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई हिन्दुस्तान को फाइनल में देखकर। वह डिजर्व टीम है। जिस टीम के पास रोहित शर्मा जैसा धाकड़ बल्लेबाज हो वो चैंपियन बनना डिजर्व करती है। रोहित शर्मा के अलावा हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार जैसे मैच विनर खिलाड़ी टीम को बहुत आगे तक लेकर जाते हैं। रोहित शर्मा जैसा बल्लेबाज दुनिया में नहीं है।

विज्ञापन

इंग्लैंड के फैसले पर उठाए सवाल

शोएब अख्तर ने इंग्लैंड को घेरते हुए कहा कि ” उन्हें किस वैज्ञानिक ने कहा था कि टॉस जीतकर फील्डिंग करनी चाहिए। जिस टीम के पास तीन मैच विनर स्पिनर हों, उसके सामने लक्ष्य हासिल करने का फैसला बेहद गलत था। वह जानना चाहते हैं कि कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों के सामने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेने की सलाह किसने दी थी। भारत के पास जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी हैं ऐसे में आप ये गलत निर्णय कैसे ले सकते हैं।”

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका को दी सलाह

शोएब अख्तर ने साउथ अफ्रीका को पहली बार फाइनल में पहुंचने की मुबारकबाद दी। कहा कि पहला फाइनल मुबारक हो। अगर मैच में टिकना हो तो पहले बैटिंग करें। 150 रन भी बनाए तो मैच में टक्कर होगी। भारत को पहले बल्लेबाजी दी तो स्पिनर आपको मैच नहीं जीतने देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ