Video: पाकिस्तान के खिलाफ सुपरमैन बना KKR का ये स्टार खिलाड़ी, कैच देखकर भूल जाएंगे सब

IND A vs PAK A: इमर्जिंग एशिया कप में शनिवार (19 अक्टूबर) को इंडिया ए का मुकाबला पाकिस्तान ए से हुआ। इस मैच को टीम इंडिया ने 7 रन से जीत लिया। वहीं, इस मुकाबले में एक कैच चर्चा का विषय बन गई है।

ind vs - 2024-10-19T224445.920
विज्ञापन

T20 Emerging Teams Asia Cup 2024: आईपीएल 2024 में रमनदीप सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। इस दौरान उन्होंने फिनिशर की भूमिका को अदा किया था। इस पूरे सीजन में वो अपनी फील्डिंग के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में आए थे। उन्हें आईपीएल 2024 के कैच ऑफ द सीजन का अवॉर्ड मिला था। वहीं, अब उन्होंने पाकिस्तान ए के खिलाफ एक ऐसा कैच लिया हैं, जिसे देखकर सब दंग रह गए।

एक हाथ से ली कैच

इंडिया ए की टीम इस समय इमर्जिंग एशिया कप में हिस्सा ले रही हैं। यहां पर इंडिया ए का सामना पाकिस्तान ए से हुआ। इस मुकाबले में पाकिस्तान की पारी के 9वें ओवर में निशांत सिंधु गेंदबाजी करने आए थे। इस दौरान पाकिस्तान ए के यासिर खान ने निशांत सिंधु की पटकी हुई गेंद पर पुल शॉट लगाया। उनका ये शॉट काफी ज्यादा फ्लैट था। तभी मिड विकेट से रमनदीप सिंह अपनी बाईं तरफ हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से गेंद को पकड़ लिया।

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए दंग

निशांत सिंधु की गेंद पर पुल शॉट लगाने के बाद यासिर खान ने भी मान लिया था कि ये चौका जरुर जाएगा। लेकिन जब रमनदीप सिंह ने कैच पकड़ लिया तो उन्हें भी भरोसा नहीं हुआ। वो कुछ समय तक क्रीज पर खड़े रहे। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि रमनदीप ने इस कैच को पकड़ लिया है। रमनदीप ने इस कैच को पाकिस्तान टीम के डग आउट के सामने ही पकड़ा था। पाकिस्तानी टीम के अन्य सदस्य भी ये देखकर हैरान रह गए थे।

विज्ञापन

भारत ने हासिल की जीत

इमर्जिंग एशिया कप में भारत ए ने पाकिस्तान ए को 7 रनों से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 8 विकेट खोकर 183 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम निर्धारित ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। भारत के लिए अंशुल कंबोज ने 33 रन देकर 3 विकेट लिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ