Women's T20 World Cup 2024: दुनिया को मिलने वाला है नया चैंपियन, मैच से पहले हो गया तय

ICC Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला है। अब दुनिया को एक नया चैंपियन मिलने वाला है।

ICC Womens T20 World Cup 2024

ICC Womens T20 World Cup 2024

ICC Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। न्यूजीलैंड ने पूरे 14 साल के बाद पहली बार आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। अब न्यूजीलैंड का फाइनल मैच में सामना साउथ अफ्रीका से होने वाला है। फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन

दुनिया को मिलेगा नया चैंपियन

दरअसल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों ऐसी टीमें हैं जो आज तक आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को जीत नहीं पाई है। दोनों टीमें पहली बार इस खिताब को जीतने की कोशिश करेंगी। दोनों देशों के लिए ये बेहद ही खास पल होने वाला है। दरअसल दोनों देशों की न तो पुरुष टीम और न ही महिला टीम आज तक कोई विश्व कप का खिताब जीत पाई है। ऐसे में जो भी टीम इस फाइनल मुकाबले को जीतेगी वो काफी ऐतिहासिक होने वाला है और दुनिया को विश्व कप का नया चैंपियन भी मिलने वाला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका ने लगातार दूसरी बार बनाई फाइनल में जगह

साउथ अफ्रीका ने वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में लगातार दूसरी बार अपनी जगह बनाई है। हालांकि पिछली बार साउथ अफ्रीका खिताब को जीतने में कामयाब नहीं हो पाई थी। पिछले विश्व कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भी साउथ अफ्रीका ने जगह बनाई थी लेकिन फाइनल में टीम इंडिया का हाथों हारकर साउथ अफ्रीका का पहली बार खिताब जीतने का सपना टूट गया था। अब फैंस की उम्मीदें वुमेंस टीम से है कि वो खिताब जीतकर साउथ अफ्रीका का ऊपर से चोकर्स का टैग हटाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ