Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद जारी है. 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला गया था. इस मैच में दोनों देशों के बीच गर्म माहौल देखने को मिला था. वहीं 21 सितंबर को भी भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में दोनों देशों के खिलाड़ी आपस में भिड़ते नजर आए थे. पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ इशारा भी किया था. सूर्या ने 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ जीत को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को डेडिकेट किया था, जिसके बाद आईसीसी ने सूर्या को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.
सूर्या ने क्या कहा था?
14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारत के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया था. भारत ने इस मैच में शानदार जीत हासिल की और इस जीत को भारतीय सेना और पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ितों को समर्पित कर दिया. उन्होंने कहा था कि यह एक बेहतरीन अवसर है, समय निकालकर, हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़े हैं. हम अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं. हम इस जीत को अपने सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं जिन्होंने अदम्य साहस दिखाया.
सूर्या के इस बयान से पाकिस्तान को मिर्ची लग गई थी. पीसीबी ने आईसीसी से सूर्या की शिकायत भी की. पीसीबी ने तर्क दिया कि ये बयान आईसीसी के नियम के खिलाफ है. अब आईसीसी ने सूर्या से पूछताछ की है.
ये भी पढ़ें: UPL T20 2025: देहरादून वॉरियर्स के पहले 6 मैचों का शेड्यूल, जानें कब-कब मैदान पर उतरेगी युवराज की टीम
आईसीसी ने की सुनवाई
खेल पत्रकार कुषण सरकार के मुताबिक भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी की सुनवाई में भाग लिया था. मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने मामले की सुनवाई की. उनके साथ सीओओ हेमंग अमीन और क्रिकेट संचालन प्रबंधक सुमीत एम भी मौजूद थे. सजा का पता नहीं चल सका, लेकिन पूरी संभावना है कि उन्हें कोई भी टिप्पणी करने से मना किया गया होगा.
ये भी पढ़ें: UPL 2025: बल्लेबाजों के लिए ‘काल’ बनेंगे देवेंद्र बोरा, पिछले सीजन जमकर बरपाया था गेंद से कहर
संबंधित खबरें
गुजरात में जन्मे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जीत रावल ने किया संन्यास का ऐलान
35 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI दूसरे T20I मैच का खेल? जानें मौसम का हाल
1 hr agoदूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का गोल्डन चांस
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I?
2 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर
3 hrs agoजीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
11 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
12 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
12 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines