IND vs ENG: 'यहां भारत के लिए खेलने...' सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लगाई फटकार

IND vs ENG: पहले मैच में मिली हार के बाद पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को फटकार लगाई है। गावस्कर ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले खिलाड़ियों को जमकर प्रैक्टिस करने की सलाह दी है।

IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड

विज्ञापन

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी। पहला मैच लीड्स में खेला गया, जिसको इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत लिया था। पहले मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी और फील्डिंग बेहद खराब रही थी, इसके अलावा टॉप-4 के बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने बेहद निराश किया। वहीं अब पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को फटकार लगाई है।

खिलाड़ियों पर भड़के सुनील गावस्कर

सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा “अगले कुछ दिनों के लिए आप आराम कर सकते हैं, लेकिन अब गंभीरता से अभ्यास करने का समय आ गया है। इस वैकल्पिक अभ्यास को एक तरफ रख दो। आप यहां भारत के लिए खेलने आए हैं। इसलिए, आप इस तरह से अभ्यास करें कि आप मैच के समय अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।”

विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि “यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी थी, इसलिए गेंदबाजों की आलोचना नहीं की जा सकती। बुमराह ने काफी शानदार गेंदबाजी की लेकिन अगर कोई दूसरा गेंदबाज उनका साथ देता तो काफी अच्छा होता। उम्मीद है कि इससे टीम इंडिया ने काफी सबक सीखा होगा अगले मैच में 8 दिन का समय है, गंभीरता से अभ्यास करें।”

इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता था मैच

इस मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड के सामने 371 रन का लक्ष्य था और टीम इंडिया को 10 विकेट चाहिए थे, लेकिन आखिरी दिन कमाल की बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में बेन डकेट ने 149 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा जैक क्राउली ने 65, जो रूट ने नाबाद 53 और जैमी स्मिथ ने नाबाद 44 रन बनाए थे। वहीं टीम इंडिया की तरफ से दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ