क्या 1 टेस्ट मैच खेलकर ही टीम से बाहर हो जाएगा युवा खिलाड़ी? सामने आया बड़ा अपडेट

IND vs ENG: टीम इंडिया को लीड्स टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अब दूसरा मैच 2 जुलाई से खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

sai sudharsan

साईं सुदर्शन

विज्ञापन

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच लीड्स में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी जितनी शानदार रही, उतनी ही खराब टीम की फील्डिंग और गेंदबाजी रही। इस मैच में टीम इंडिया ने कुल 8 तैच छोड़े, जो हार का कारण बन गए। वहीं जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के अलावा गेंदबाजी में कोई खिलाड़ी खास कमाल नहीं कर पाया। अब सीरीज का दूसरा मैच 2 जुलाई से खेला जाएगा, इस मैच टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। जबकि पिछले मैच में ही इस खिलाड़ी को अपना टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला था।

साईं सुदर्शन हो सकते हैं बाहर

आईपीएल 2025 में धमाल मचाने वाले साईं सुदर्शन को लीड्स टेस्ट में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था। हालांकि पहला मैच साईं के लिए कुछ खास नहीं रहा था। मैच की पहली पारी में सुदर्शन अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 30 रन बनाए थे। वहीं अब दूसरे टेस्ट मैच साईं सुदर्शन के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

विज्ञापन

दरअसल पहले मैच में फील्डिंग के दौरान साईं को कंधे में कुछ दिक्कत हो गई थी। रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक ” साई सुदर्शन अभी अगले मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं। उन्हें आखिरी दिन फील्डिंग के दौरान कुछ परेशानी हो सकती है। उनके कंधे में थोड़ी परेशानी है। ”

सीरीज में 0-1 से पिछड़ी टीम इंडिया

इस मैच की दोनों पारियों में टीम इंडिया की बल्लेबाजी काफी शानदार रही थी और दोनों पारियों में 5 शतक देखने को मिले थे, बावजूद इसके टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। क्योंकि टीम इंडिया की गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों पारियों में बेहद खराब रही थी। पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट चटकाए थे, लेकिन दूसरी पारी में उनको एक भी विकेट नहीं मिला था।

विज्ञापन

दूसरी पारी में इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए बेन डकेट ने शानदार शतक लगाया था। डकेट ने दूसरी पारी में 149 रन बनाए थे। इसके अलावा जैक क्राउली ने 65, जो रूट ने 53 और जेमी स्मिथ ने 44 रन की पारी खेली थी। पहले मैच में मिली 5 विकेट से हार के बाद अब टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ