---विज्ञापन---

खेल angle-right

SRH vs LSG Dream Team: ये ग्यारह खिलाड़ी पलटेंगे आपकी तकदीर! इस प्लेयर को बनाया कप्तान तो बन सकते हैं मालामाल

आईपीएल 2025 का आगाज धमाकेदार जीत के साथ करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की अगली भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होगी।

---विज्ञापन---

SRH vs LSG Dream Team: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 का आगाज अपने ही अंदाज में किया है। पहले ही मैच में टीम के बल्लेबाजों ने टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर डाला। ईशान किशन ने बल्ले से तबाही मचाते हुए शतक ठोका, तो ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासन ने भी गेंदबाजों की दुर्गति करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हैदराबाद का अगला मुकाबला अब लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ अपने ही होम ग्राउंड पर होना है। लखनऊ के पास भी बैटिंग में एक से बढ़कर एक धुरंधर मौजूद हैं। हालांकि, दोनों टीमों की कमजोर कड़ी गेंदबाजी साबित हुई थी। आइए आपको बताते हैं कौन से वो ग्यराह खिलाड़ी होंगे, जिन्हें आप अपनी ड्रीम टीम में रखकर मालामाल बन सकते हैं।

तीन विकेटकीपर रखना जरूरी

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले इस मुकाबले में चौके-छक्कों की बरसात होना तय मानिए। ऐसे में हेनरिकस क्लास, निकोलस पूरन और ऋषभ पंत का होना आपकी टीम में बड़ा जरूरी है। क्लासन ने पहले ही मैच में अपनी फॉर्म दिखा दी है। वहीं, पूरन ने तो दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी अटैक से खिलवाड़ करते हुए 75 रन ठोक डाले थे। अब अगर पंत का दिन रहा, तो यह आपको भर-भरकर प्वाइंट्स दिला सकते हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

क्या श्रेयस अय्यर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वापस हासिल करने में सफल रहेंगे?

---विज्ञापन---

View Results

ये बल्लेबाज रहेंगे असरदार

बल्लेबाजी में ईशान किशन, ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श को आप बिल्कुल भी मिस नहीं कर सकते हैं। ईशान ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बल्ले से जमकर गर्दा उड़ाया था। विकेटकीपर बल्लेबाज ने पहले ही मैच में शतक ठोक डाला था और वह कमाल की फॉर्म में दिखाई दिए थे। ईशान टॉप ऑर्डर में खेलेंगे तो आपको अच्छे प्वाइंट्स दे सकते हैं। वहीं, ट्रेविस हेड के बारे में शायद ही किसी को बताने की जरूरत है। हेड कप्तान के लिए बेस्ट चॉइस होंगे। राजस्थान के खिलाफ हेड ने 31 गेंदों पर 67 रन ठोके थे। अब तो वह एसआरएच के होम ग्राउंड पर खेलेंगे, तो उन्हें रोकना और भी मुश्किल होगा। वहीं, मिचेल मार्श ने लखनऊ की ओर से खेलते हुए पहले मैच में 72 रन की धांसू पारी खेली थी।

---विज्ञापन---

इन दो ऑलराउंडर को रखना जरूरी

ऑलराउंडर के तौर पर अभिषेक शर्मा और एडम मार्करम को आप अपनी टीम में रख सकते हैं। अभिषेक ओपनिंग करेंगे और कमाल की फॉर्म चल रहे हैं। राजस्थान के खिलाफ अभिषेक अपनी आतिशी बल्लेबाजी का ट्रेलर भी दिखा चुके हैं। वहीं, मार्करम टॉप ऑर्डर में खेलते हैं और गेंदबाजी भी करेंगे। ऐसे में साउथ अफ्रीका का यह स्टार खिलाड़ी ड्रीम टीम में आपकी बल्ले-बल्ले करा सकता है।

तीन दमदार गेंदबाज होंगे काफी

गेंदबाजी में पैट कमिंस, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर बेस्ट विकल्प होंगे। कमिंस नई गेंद से गेंदबाजी करने के साथ-साथ बल्ले से भी योगदान देंगे। वहीं, शार्दुल पहले ही मैच में अच्छी लय में दिखाई दिए थे। शार्दुल तूफानी बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। शमी की अगर दिन हुआ, तो वह अकेले दम पर आपको ढेरों प्वाइंट्स दिलाने का दमखम रखते हैं। हालांकि, शमी पहले मैच में आउट ऑफ फॉर्म दिखाई दिए थे, लेकिन उनकी काबिलियत को देखते हुए उन्हें आप टीम से बाहर नहीं रख सकते हैं।

---विज्ञापन---

SRH vs LSG Dream Team

विकेटीकपर – हेनरिक क्लासन, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन (उपकप्तान)
बल्लेबाज- ईशान किशन, ट्रेविस हेड कप्तान), मिचेल मार्श
ऑलराउंडर -अभिषेक शर्मा, एडम मार्करम
गेंदबाज – पैट कमिंस, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी

 

---विज्ञापन---
First published on: Mar 26, 2025 07:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola