---विज्ञापन---

खेल

सौरव गांगुली ने की आकिब नबी की वकालत, टीम इंडिया में शामिल होने की लगाई गुहार

Sourav Ganguly on Aaqib Nabi: सौरव गांगुली ने जम्मू कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी पर बात की है. इस गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में खासा प्रभावित किया है. सौरव गांगुली ने अब उन्हें टीम इंडिया में मौका देने की बात कही है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 27, 2026 14:04

Sourav Ganguly on Aaqib Nabi: जम्मू कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है. नबी ने कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल 2025-26 में 5 विकेट हॉल लिया. इसके अलावा नबी ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. अब भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब नबी को लेकर सौरव गांगुली ने वकालत की है और टीम इंडिया में खिलाने की बात की है.

सौरव गांगुली ने की वकालत

आकिब नबी पर बात करते हुए सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की बात कही. गांगुली का मानना है कि आकिब को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम में मौका मिलना चाहिए. उन्होंने कहा जम्मू-कश्मीर ने दुनिया को दिखा दिया है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से क्या हासिल किया जा सकता है. उन्होंने उस क्षेत्र को गौरवान्वित किया है. कठिन परिस्थितियां ही मजबूत लोगों को जन्म देती हैं. आकिब नबी राष्ट्रीय टीम में शामिल होने के लिए तैयार हैं. गर्मियों में इंग्लैंड से शुरुआत करना सबसे अच्छा रहेगा.

---विज्ञापन---

कर्नाटक के खिलाफ 5 विकेट लेकर मचाया तहलका

रणजी ट्रॉफी 2025-26 फाइनल में आकिब नबी ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ पहली पारी में 23 ओवर में 5 विकेट लिए, जबकि 7 मेडन ओवर भी फेंके. वह लगातार अपनी गेंदबाजी से कहर ढा रहे हैं. इसके अलावा आकिब ने फाइनल मैच में कमाल किया. वह एक रणजी सीजन में 60 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने 10 मैच की 17 पारियों में 17 विकेट चटकाए हैं. इससे पहले बंगाल के खिलाफ उन्होंने 9 विकेट झटके थे. जबकि मध्य प्रदेश के खिलाफ उन्होंने 12 विकेट अपने नाम किए थे. 29 साल के आकिब ने अपनी धारदार गेंदबाजी से कमाल कर दिया है.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन, इलाज के दौरान तोड़ा दम

---विज्ञापन---

ऐसा रहा है करियर

नबी ने 40 फर्स्ट क्लास मैच में 151 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है, जबकि 36 लिस्ट A मैच में उन्होंने 56 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. वहीं, 34 टी-20 मैच में उन्होंने 43 विकेट चटकाए हैं.

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे पर धमाकेदार जीत के बावजूद खुश नहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव! बताई टीम इंडिया की बड़ी ‘गलती’

First published on: Feb 27, 2026 02:04 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.