हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल मामले में RJ महविश की एंट्री? सरेआम उड़ाया मजाक

Smriti Mandhana Palash Muchhal: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली थी. दोनों अपनी तैयारियां भी शुरू कर चुके थे. हालांकि शादी वाले ही दिन अचानक शादी टल गई थी. अब इस मामले में युजवेंद्र चहल की गर्लफ्रेंड आरजे महविश की एंट्री हुई है. उन्होंने इशारों ही इशारों में तंज कसा है.

विज्ञापन

Smriti Mandhana Palash Muchhal: भारत की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल शादी के बंधन में बंधने वाले थे. लेकिन शादी वाले ही दिन मंधाना के पिता को हार्ट अटैक आया और उन्हें अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस घटना के बाद शादी को भी टाल दिया गया. हालांकि शादी टलने के बाद कई रिपोर्ट सामने आई हैं, जिसमें दावा किया गया है कि पलाश ने स्मृति को चीट किया और उन्हें धोखा दे रहे थे. इसलिए शादी को टाला गया है. अब इस मामले में युजवेंद्र चहल की रुमर गर्लफ्रेंड आरजे महविश की भी एंट्री हुई है.

स्क्रीनशॉट हुए थे वायरल

मंधाना की शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर पलाश मुच्छल के स्क्रीनशॉट वायरल हुए थे, जिसमें पलाश किसी कोरियोग्राफर को डेट करने की बात कर रहे थे. अब इस मामले में आरजे महविश ने भी वीडियो बनाया है.

उन्होंने पलाश पर तंज कसते हुए वीडियो में कहा कि मर्द भी बड़ी प्यारी चीज होते हैं. उनसे जब पूछो सिंगल ही होते हैं. देखो भाई, मुझे सच और झूठ नहीं पता लेकिन मेरी शादी के वक्त ना मैं अपना दूल्हा कर रही हूं इंटरनेट पे एक हफ्ता पहले लॉन्च और मेरा वाला जिसके भी डीएम में सुहागरात मना रहा होगा ना, लड़कियों आकर मुझे बता देना और ये मत सोचो कि अब तो शादी हो रही है अब तो कैसे टूटेगी, ये तो उस पर भरोसा करती होगी… अब मैं किसी के लिए ये नहीं कह पाती कि ये बंदा ऐसा कर ही नहीं सकता. कुछ भी कर सकता है. तुम उसे स्क्रीनशॉट पब्लिक कर देना या तो मुझे दे देना मैं पब्लिक कर दूंगी… अगर स्नैपचैट पे हो तो दूसरे फोन से बना लेना… बचा लेना दोस्तों… प्लीज गर्ल्स तुम्हारे हवाले वतन साथियों.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर! आयरलैंड ने T20I मैच में बांग्लादेश को किया चारों खाने चित

महविश ने मजाकिया अंदाज में पलाश और स्मृति की होने वाली शादी के मजे ले लिए हैं. उनका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल है. बता दें कि शादी टलने के बाद मंधाना ने बड़ा फैसला करते हुए शादी समारोह से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट भी डिलीट कर दी थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- WPL 2026 Auction: आखिर क्यों अनसोल्ड रहीं एलिसा हीली? सामने आई चौंकाने वाली वजह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola