Slow Over Rate In IPL: IPL 2024 के 7वें मुकाबले में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 63 रन से हराया। चेपॉक में खेले गए इस मैच में चेन्नई से हार के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को एक और झटका लगा। गिल को IPL काउंसिल ने IPL कोड ऑफ कंडक्ट के तहत दोषी पाया और उनके ऊपर जुर्माना लगा गया। स्लो ओवर रेट के चलते गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया। IPL 2024 में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी कप्तान को स्लो ओवर रेट की सजा मिली।
गिल पर लगा 12 लाख का जुर्माना
IPL ने एक बयान में कहा, ‘गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना IPL 2024 के 7वें मैच के दौरान चेपॉक में खेले गए मुकाबले को लेकर लगा है। यह टीम की पहली इस मामले में सजा है तो IPL कोड ऑफ कंडक्ट के तहत गिल के ऊपर 12 लाख की पेनल्टी लगी है।’ बता दें कि लीग में फील्डिंग टीम को 1 घंटे 30 मिनट में 20 ओवर करने होते हैं। इसमें 2.5-2.5 मिनट के दो स्ट्रैटेजिक टाइम आउट भी शामिल हैं। जो भी टीम तय समय में 20 ओवर नहीं कर पाती है, उस पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया जाता है।
बार-बार करने पर बढ़ जाती सजा
IPL में प्रत्येक टीम से 90 मिनट के भीतर अपनी गेंदबाजी पारी समाप्त करने की अपेक्षा की जाती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो टीम के कप्तान को 12 लाख रुपये का जुर्माना देना होता है। केवल कप्तान ही पेनाल्टी फीस देता है, कोई अन्य खिलाड़ी या टीम सदस्य नहीं। एक सीजन में अगर दूसरी बार ऐसा होता है तो गेंदबाजी करने वाले कप्तान पर 24 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा अन्य 10 खिलाड़ियों को या तो छह लाख या उनकी मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया जाएगा।
एक IPL सीजन में अगर तीसरी बार या उसके बाद स्लो ओवर रेट देखने को मिलता है तो गेंदबाजी टीम के कप्तान पर 30 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा और एक मैच के लिए प्रतिबंधित भी किया जाएगा। इसके अलावा टीम के अन्य 10 खिलाड़ियों पर 12 लाख या मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगेगा।
ये भी पढ़ें: SRH vs MI: रोहित शर्मा मैदान पर उतरते ही लगाएंगे ‘डबल सेंचुरी’, रच देंगे इतिहास
ये भी पढ़ें: CSK vs GT: MS Dhoni का यह गुरुमंत्र आया समीर रिजवी के काम, राशिद खान को ही लपेट दिया
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
45 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
2 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
3 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines