IPL 2024: शुभमन गिल की कप्तानी में GT पर लगा ये दाग, पहली बार CSK ने किया बड़ा कारनामा

IPL 2024 Chennai Super Kings vs Gujarat Titans: आईपीएल 2024 का 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स ने 63 रनों से गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीता। इस मैच में जीत के बाद जहां सीएसके ने खास रिकॉर्ड बनाया, वहीं हार के बाद गुजरात के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

IPL 2024 Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Match Records Shubman Gill Ruturaj Gaikwad

Ruturaj Gaikwad, Shubman Gill

IPL 2024 Chennai Super Kings vs Gujarat Titans: आईपीएल 2024 के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स नए और युवा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में शानदार लय में नजर आ रही है। वहीं गुजरात टाइटंस भी युवा कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में जीत के साथ शुरुआत कर चुकी थी मगर अब दूसरे मैच में सीएसके ने उसे मात दी। इसके बाद शुभमन गिल की कप्तानी गुजरात के ऊपर एक दाग लग गया। वहीं सीएसके ने रुतुराज की कप्तानी में पहली बार इस टीम के खिलाफ बड़ा कारनामा किया है।

विज्ञापन

गुजरात के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

गुजरात की टीम को सीएसके ने 63 रनों से मात दी। गुजरात टाइटंस का यह तीसरा सीजन है और अभी तक की रनों के लिहाज से उसकी यह सबसे बड़ी हार है। इससे पहले 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम 23 रन से हारी थी। इस मैच में सीएसके ने पहले खेलते हुए 206 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात 143 रन ही बना पाई।

विज्ञापन

सीएसके ने पहली बार किया ये कारनाम

आपको बता दें कि गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इससे पहले 2022 से 2024 तक तीन बार आईपीएल के ग्रुप स्टेज में भिड़ंत हुई थी। लेकिन हर बार चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा था। मगर पहली बार येलो आर्मी ने गुजरात टाइटंस को ग्रुप स्टेज में मात दी है। इसके अलावा चेन्नई ने दो बार पिछले साल गुजरात को क्वालीफायर 1 और फाइनल मुकाबले में हराया था।

विज्ञापन

सीएसके की लगातार दूसरी घर पर जीत

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान चेपॉक में शुरुआती दो मुकाबले खेले हैं। दोनों में टीम को जीत मिली है। पहले मैच में सीएसके ने आरसीबी को मात दी थी। फिर दूसरे मैच में अब गुजरात तो डिफेंडिंग चैंपियंस ने धोया। युवा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी का अच्छा आगाज हुआ है। इस जीत के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में भी टॉप पर आ गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ