हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाने की मांग हुई तेज, अब पूर्व दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई लगातार 3 सीजन से खराब प्रदर्शन कर रही है. इस सीजन भी मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर है. ऐसे में अब हार्दिक की कप्तानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं. पूर्व दिग्गज ने भी हार्दिक की कप्तानी पर बात की है.

विज्ञापन

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन जारी है. अब तक टीम ने 8 मैच खेले हैं और केवल 2 जीत हासिल की है. 6 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं. फैंस लगातार उन्हें कप्तानी छोड़ने के लिए कह रहे हैं. अब इस कड़ी में न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार खिलाड़ी ने भी अपना बयान दर्ज करा लिया है, जो चर्चा में है.

हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर आया बड़ा बयान

दिसंबर 2023 में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया था. उन्होंने साल 2022 में अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया था. इसके बाद आईपीएल 2023 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात फाइनल खेली थी. हालांकि सीएसके से उसे हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद मुंबई ने हार्दिक को अपनी टीम में वापस बुलाया और रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर उन्हें सौप दी. लेकिन हार्दिक अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए खासा कमाल नहीं कर पाए.

पूर्व दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी साइमन डूल का मानना है कि मुंबई इंडियंस को अब हार्दिक पांड्या पर कड़ा रुख अपनाना होगा. साइमन का कहना है कि अगर मुंबई अगले एक-दो सीजन के लिए हार्दिक को कप्तान नहीं मानती है, तो उन्हें इस पद से मुक्त करने का समय आ गया है. उन्होंने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा “मेरा सवाल यह है कि अगले साल मुंबई का कप्तान कौन होगा? अगर वे कुछ बदलाव करने वाले हैं, तो अगले साल कप्तानी कौन करेगा? अगर हार्दिक पांड्या कप्तान नहीं होंगे, तो उन्हें हटा दें. सिर्फ इसलिए क्योंकि मुझे नहीं पता कि वह ऐसे माहौल में कैसा प्रदर्शन करेंगे जहां उन्होंने खुद तीन साल तक खराब प्रदर्शन किया है, उनकी टीम ने भी तीन साल तक खराब प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola