हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs PAK: महामुकाबले से पहले शुभमन गिल का बड़ा बयान, ये होगा इंडिया का खास प्लान

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल ने खास प्लान बताया है। गिल ने बताया बल्लेबाजी के दौरान टीम को क्या करने की जरूरत है?

विज्ञापन
CT 2025 IND vs PAK

India vs Pakistan: जिस महामुकाबले का इंतजार दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को हो रहा था वो दिन अब आ गया है। भारत और पाकिस्तान की टीम रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार हैं। टीम इंडिया अब इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना चाहेगी। टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल ने इस महामुकाबले से पहले टीम इंडिया का खास प्लान भी बताया है। गिल ने बताया कि टीम इंडिया को किस बात पर फोकस करना है। ये मुकाबला दोपहर 2:30 बजे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

बल्लेबाजी के दौरान करना होगा ये काम

मैच से एक दिन पहले उपकप्तान शुभमन गिल ने बताया कि “पिछले मैच में ओस इतनी नहीं पड़ी थी। इसलिए निश्चित रूप से, जब ओस नहीं पड़ती है, तो धीमी विकेटों पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता है। स्ट्राइक रोटेट करना आसान नहीं है। मुझे लगता है कि हम यहां जो भी मैच खेलेंगे, उसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह होगी कि जो भी टीम बीच के ओवरों में अच्छी तरह से रोटेट करेगी, उससे जीतने की संभावना अधिक होगी।”

ये भी पढ़ें;- IND vs PAK: क्या बदल गया मैच का समय, जानें दुबई में कितने बजे शुरू होगा महामुकाबला?

विज्ञापन

पिच पर कितना टारगेट होगा सही?

आगे गिल ने कहा कि “हम आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते हैं, लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम जिस भी विकेट पर खेलेंगे, उसका स्कोर अलग होगा। इस विकेट पर 300 या 280 रन हमारे लिए बहुत अच्छा स्कोर होगा, या अगर विकेट अलग तरह से खेलता है तो हम 350 या 360 रन बना सकते हैं। हमारे दिमाग में कोई खास लक्ष्य नहीं है।”

शानदार फॉर्म में शुभमन गिल

टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं। पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। उससे पहले इंग्लैंड के साथ खेली गई वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भी गिल ने शतक लगाया था। पिछली 2 वनडे पारियों में गिल लगातार शतक लगा चुके हैं, ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ टीम और फैंस को गिल से इस तरह की पारी की उम्मीद होगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें;- CT 2025: जीत के बाद भी टॉप पर नहीं पहुंची ऑस्ट्रेलिया, बाहर हो सकती है 4 टीमें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola